विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में दो लाख 57 हजार मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बढ़े 80 हजार 397 नए वोटर

Published: Sat, 11 Apr 2026 11:17 AM (IST)

अयोध्या में निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन हो गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद जिले में कुल 16 ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अयोध्या। लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन हो गया। लगभग पांच माह छह दिन चली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का जिला व तहसील स्तर पर सूचना पट पर चस्पा कराने के साथ 10 अप्रैल को इसका समापन हो गया।

अंतिम प्रकाशन में जिले में कुल 16 लाख 50 हजार 655 मतदाता हैं। इसमें आठ लाख 84 हजार 096 मतदाता पुरुष और सात 66 हजार 495 मतदाता महिला हैं। एसआईआर प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 19 लाख सात हजार 800 रही।

निर्वाचक नामावलियों में एसआईआर में चार नवंबर को 2003 की मतदाता सूची का प्रकाशन कर घर-घर गणना प्रपत्र वितरण बीएलओ के माध्यम से शुरू हुआ, जिनके नाम 2025 की मतदाता सूची में थे लेकिन 2003 में नहीं रहे। ऐसे मिस मैचिंग में डाले गए 346483 मतदाताओं में से 156120 मतदाता वोटर लिस्ट में रह गये।

नये 80 हजार 397 मतदाता एसआईआर के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने से जुड़े। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर तहसीलों के सूचना पट पर चस्पा कर दिया गया, जिसमें नाम देखा जा सकता है।

उनके अनुसार मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में दो लाख 57 हजार वोटर, जो मतदाता सूची से बाहर हुए इनमें मृतक, अन्यत्र शिफ्टिंग में वे मतदाता हैं, जिनका गांव व शहर दोनों मतदाता सूची में नाम रहा। शहर में रहने से गांव की मतदाता सूची से शिफ्टिंग करा लिया। मिस मैचिंग में वे हैं, जो निर्वाचन आयोग से अनुमन्य साक्ष्य देने में असमर्थ होने से बाहर हो गए।

जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं, जिसमें सर्वाधिक मतदाता मिल्कीपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में 342689 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में 305769 हैं। रुदौली में 319308, बीकापुर में 340848 एवं गोसाईंगंज विधानसभा सीट पर 342041 मतदाता हैं।

निर्वाचक नामावली के अंतिम आंकड़े

  • कुल मतदाता-1650655
  • पुरुष मतदाताओं की संख्या -884096 (53.56 प्रतिशत)
  • महिला मतदाताओं की संख्या-766495 (46.43 प्रतिशत)
  • थर्ड जेंडर मतदाता-64 (0.38 प्रतिशत)
  • लिंगानुपात-867
  • 18 से 19 वर्ग के मतदाता-10119
  • कुल मतदाताओं की मैपिंग-93.23 प्रतिशत
  • एसआईआर के समय रहे मतदाता -1907803
  • कुल बीएलओ-2053
  • कुल सुपरवाइजर-207
  • विधानसभा क्षेत्र- 05
  • अंतिम प्रकाशन के बाद रुदौली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता -319308
  • मिल्कीपुर सुरक्षित विधानसभा सीट पर : 342689
  • बीकापुर विधानसभा क्षेत्र-340848
  • अयोध्या विधानसभा सीट-305796
  • गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र-342041
  • नोटिस पाने वाले मतदाता की संख्या-485717
  • मतदाता सूची में नये जुड़े वोट-80397
  • साक्ष्य देने में असफल रहे मतदाता- 7274

एसआईआर शुरू होने से पहले विधानसभावार मतदाता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।