विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP SIR Final List: एसआईआर के बाद प्रदेश में कम हो गई मतदाताओं की संख्या, 13.24 प्रतिशत की कमी

By Shobhit Srivastava Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Fri, 10 Apr 2026 08:04 PM (IST)

UP SIR Final List 2026: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद प्रदेश की अनंतिम मतदाता सूची शुक्रवार को जारी की गई।

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर संवाददाताओं को संबोधित करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा।       जागरण

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर संवाददाताओं को संबोधित करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा।       जागरण 

HighLights

  1. मतदाता अगर सूची से असंतुष्ट तो 25 अप्रैल तक करें प्रथम अपील

  2. लखनऊ में घटे सर्वाधिक 22.89 प्रतिशत मतदाता

  3. पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता भी हुईं कम

  4. एक हजार पुरुषों पर अब हैं 834 महिलाएं

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में साढ़े पांच माह तक चला मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। अभियान से पहले प्रदेश में 15.44 करोड़ मतदाता थे, जो अब 13.40 करोड़ रह गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या में 13.24 प्रतिशत कमी आई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए बताया कि राजधानी लखनऊ में सर्वाधिक 22.89 प्रतिशत मतदाता कम हुए हैं। पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या भी कम हुईं हैं। एक हजार पुरुषों के अनुपात में अब 834 महिलाएं हो गईं हैं, एसआईआर से पहले यह आंकड़ा 877 था।

25 अप्रैल तक प्रथम अपील 

उन्होंने बताया कि एसआईआर में यदि कोई निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट है तो वह जिलाधिकारी के समक्ष अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के अंदर यानी 25 अप्रैल तक प्रथम अपील कर सकता है। यदि अपीलकर्ता जिलाधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट है तो वह 30 दिनों के अंदर मुख्य निर्वाचक अधिकारी के समक्ष द्वितीय अपील प्रस्तुत कर सकता है। द्वितीय अपील डाक से भी भेजी जा सकती है।

लखनऊ में लिंगानुपात सबसे अच्छा

मतदाता सूची में लिंगानुपात के मामले में लखनऊ की पांच विधान सभा क्षेत्र प्रदेश में सबसे ऊपर हैं। लखनऊ पूर्व में एक हजार पुरूषों पर 975 महिला मतदाता हैं। लखनऊ कैंट में 952, लखनऊ मध्य में 950, लखनऊ उत्तर में 934 व लखनऊ पश्चिम में 923 है। कानपुर की किदवई नगर विधान सभा क्षेत्र में लिंगानुपात 912 है।

गुजरात के बाद सबसे यूपी में कम हुए मतदाता

गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश दूसरा ऐसा राज्य है जहां सबसे अधिक मतदाता कम हुए हैं। गुजरात में एसआइआर के बाद 13.40 प्रतिशत मतदाता कम हुए थे, जबकि उत्तर प्रदेश में 13.24 प्रतिशत मतदाता घटे हैं। छत्तीसगढ़ में 11.77 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 11.61 प्रतिशत, तमिलनाडु में 11.55 प्रतिशत, गोवा में 10.76 प्रतिशत, पुडुचेरी में 7.57 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 5.97 प्रतिशत, बिहार में 5.95 प्रतिशत, राजस्थान में 5.74 प्रतिशत व केरल में 3.22 प्रतिशत वोटर कम हुए हैं।

यह भी पढ़ें- UP SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, दो करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम कटे; ऐसे चेक करें अपना नाम

सर्वाधिक मतदाता कम होने वाले जिले

जिला                नाम कटे
लखनऊ              9,14,185
प्रयागराज             8,26,885
कानपुर               6,87,201
आगरा                6,37,653
गाजियाबाद           5,74,478

यह भी पढ़ें- UP SIR Final Voter List: 2.4 करोड़ वोटर्स के नाम कटने के बाद भी 84 लाख वोटर बढ़े, चेक करें कैसे

सर्वाधिक प्रभावित विधान सभा क्षेत्र

विधान सभा क्षेत्र                 नाम कटे
साहिबाबाद                     3,16,484
नोएडा                          1,83,887
लखनऊ उत्तर                  1,54,710
आगरा कैंट                     1,47,182
इलाहाबाद उत्तर                1,45,810

यह भी पढ़ें- Ayodhya SIR Final List: रामनगरी अयोध्या में एसआईआर के बाद दो लाख 57 हजार मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर

किस चुनाव में कितने थे मतदाता

वर्ष 2024 लोक सभा-15,44,03,112
वर्ष 2022 विधान सभा-15,12,46,168
वर्ष 2019 लोक सभा-14,61,34,603
वर्ष 2017 विधान सभा-14,16,63,646
वर्ष 2014 लोक सभा-13,88,10,557
वर्ष 2012 विधान सभा-12,74,92,836।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।