विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP SIR Final Voter List: 2.4 करोड़ वोटर्स के नाम कटने के बाद भी 84 लाख वोटर बढ़े, चेक करें कैसे

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Fri, 10 Apr 2026 03:45 PM (IST)

SIR UP Final Voters List: चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार करीब 2.4 करोड़ वोटर्स के नाम कट गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा

HighLights

  1. 27 अक्टूबर से 10 अप्रैल तक एसआईआर अभियान चला और दस को फाइनल मतदाता सूची जारी की गई

  2. जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर चुनें या अपना नाम, पिता/पति का नाम और उम्र डालकर सर्च करें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। देश में सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) की प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को फाइनल वोटर लिस्ट भी जारी कर दी गई। लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने फाइनल वोटर लिस्ट को जारी किया।

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने जो सूची जारी की है, उसके अनुसार दो करोड़, चार लाख, 45 हजार 300 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसके बाद भी जब उत्तर प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हुई तो 84,28,767 मतदाता बढ़े हैं।

अक्टूबर 2025 में जब मतदाता सूची फ्रीज हुई थी तब 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 के आसपास मतदाता थे। इसके बाद छह जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाताओं के नाम थे।

इससे 2 करोड़ 88 लाख 74 हजार 67 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से कट गए थे। शुक्रवार को जारी अंतिम सूची के मुताबिक 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 वोटर हैं। ऐसे में अब बड़ी संख्या में वोटर्स के नाम कटने के बाद भी 84 लाख 28 हजार 767 नये मतदाता जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें- UP SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, दो करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम कटे; ऐसे चेक करें अपना नाम

फाइनल वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर से 10 अप्रैल तक एसआईआर अभियान चला और दस को फाइनल मतदाता सूची जारी की गई। सभी लोग इस लिस्ट में अपना नाम आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ या https://electoralsearch.in/ पर जाएं।
  • वोटर लिस्ट या Electoral Roll सेक्शन में जाएं।
  • अपना राज्य चुनें: Uttar Pradesh
  • Roll Type में Final Roll 2026 या SIR Final Roll 2026 चुनें।
  • जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर चुनें या अपना नाम, पिता/पति का नाम और उम्र डालकर सर्च करें।
  • PDF फॉर्मेट में सूची डाउनलोड करके अपने नाम की जांच करें।

 

यह भी पढ़ें- UP SIR Voter List 2026: एसआईआर से घट सकते हैं लगभग 2 करोड़ मतदाता, चुनाव पर क्या पड़ेगा असर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।