विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ayodhya SIR Final List: रामनगरी अयोध्या में एसआईआर के बाद दो लाख 57 हजार मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Fri, 10 Apr 2026 06:30 PM (GMT+05:30)

Ayodhya SIR Final List: अंतिम प्रकाशन में 1650655 मतदाता हैं जिसमें 804096 पुरुष एवं 766495 महिला मतदाता हैं।

अयोध्या: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया

अयोध्या: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया

HighLights

  1. पांच माह छह दिन चली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में बने 80 हजार 397 नये मतदाता

  2. मिल्कीपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 342689 मतदाता

जागरण संवाददाता, अयोध्या। चार नवंबर 2025 से शुरू निर्वाचक नामावलियों के सघन पुनरीक्षण के बाद गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया।

लगभग पांच माह छह दिन चली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया का जिला व तहसील के सूचनापट पर मतदाता सूची चस्पा करने के साथ समापन हो गया। अंतिम प्रकाशन में 1650655 मतदाता हैं जिसमें पुरुष मतदाता- 804096 एवं महिला मतदाताओं की संख्या- 766495 है।

एसआईआर प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 1907800 थी। निर्वाचक नामावलियों के सघन पुनरीक्षण में चार नंबर को 2003 की मतदाता सूची का प्रकाशन कर घर-घर गणना प्रपत्र वितरण बीएलओ के माध्यम से शुरू हुआ।

जिनके नाम 2025 की मतदाता सूची में थे, लेकिन 2003 में नहीं रहे ऐसे मिस मैचिंग में डाले गये 346483 मतदाताओं में से 156120 मतदाता वोटर लिस्ट में रह गये। नये 80 हजार 397 मतदाता एसआईआर में 18 वर्ष की आयु होने से जुड़े। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर तहसीलों के सूचनापट पर चस्पा कर दिया गया जिसमें नाम देखा जा सकता है।

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में दो लाख 57 हजार वोटर जो मतदाता सूची से बाहर हुए इनमें मृतक, अन्यत्र शिफ्टिंग में वे मतदाता है जिनका गांव व शहर दोनों की मतदाता सूची में नाम रहा। शहर में रहने से गांव की मतदाता सूची से शिफ्टिंग करा लिया। मिस मैचिंग में वे हैं जो निर्वाचन आयोग से अनुमन्य साक्ष्य देने में असमर्थ होने से बाहर हो गए।

यह भी पढ़ें- Lucknow SIR Final List: उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मतदाता लखनऊ में हुए कम, नौ लाख 14 हजार वोटर का नाम कटा

जिले में पांच विधानसभा सीटें है जिसमें सर्वाधिक मतदाता मिल्कीपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में 342689 मतदाता है।

यह भी पढ़ें- UP SIR Final Voter List: 2.4 करोड़ वोटर्स के नाम कटने के बाद भी 84 लाख वोटर बढ़े, चेक करें कैसे

सबसे कम मतदाता अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में 305769 हैं। रुदौली में 319308, बीकापुर में 340848 एवं गोसाईंगंज विधानसभा सीट पर 342041 मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें- UP SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, दो करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम कटे; ऐसे चेक करें अपना नाम

एक नजर में आंकड़े

  • कुल मतदाता-1650655
  • नये जुड़े वोट-80397
  • सबसे ज्यादा वोट बढ़े- अयोध्या सीट पर- 27531
  • सबसे ज्यादा कटौती- मिल्कीपुर सुरक्षित सीट पर-30227।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।