Lucknow SIR Final List: उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मतदाता लखनऊ में हुए कम, नौ लाख 14 हजार वोटर का नाम कटा
Lucknow SIR Final List: मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद सपा और कांग्रेस ने आयोग पर निशाना साधा है।

लखनऊ में एसआईआर से पहले 3994535 वोटर थे जो अब घटकर 3080350 रह गए
HighLights
एसआईआर से पहले नौ विधानसभाओं में थे 39 लाख से अधिक वोटर
अनंतिम सूची के बाद बाहर हुए थे 12 लाख, 2.90 लाख नए वोटर जुड़े
जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में करीब छह माह तक चले विशेष सघन मतदाता पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर के दौरान राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप के बाद आखिरकार शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। राजधानी लखनऊ में एसआईआर से पहले 3994535 वोटर थे जो अब घटकर 3080350 रह गए हैं।
इस तरह लखनऊ में नौ लाख 14 हजार वोटर कम हो गए। अंनतिम सूची के बाद लखनऊ से करीब 12 लाख वोटर बाहर किए गए थे। इसके बाद करीब तीन लाख वोटर नए जोड़े गए। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद सपा और कांग्रेस ने आयोग पर निशाना साधा है। विपक्षी दलों का कहना है कि मनमाने तरीके से वोटरों को हटाया और जोड़ा गया है।
भारत निर्वाचन आयोग ने नवंबर में जब एसआईआर शुरू किया गया था उस समय लखनऊ की नौ विधानसभा में कुल 3994535 मतदाता थे। एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में मृतक, विस्थापित और डुप्लीकेट वोटरों को बाहर करने के बाद वोटरों की यह संख्या 2794397 शेष रह गई थी।
शहर उत्तर विधानसभा में सबसे अधिक एक लाख 91 हजार वोटर बाहर किए गए थे। इसी तरह वीआईपी सीट कैंट से चालीस प्रतिशत वोटर यानी एक लाख चालीस हजार बाहर हुए। पूर्वी क्षेत्र से एक लाख 70 हजार वोटर कम हो गए। इस तरह से शहर की दूसरी विधानसभाओं से मतदाता बाहर हुए। बड़ी संख्या में वोटरों के बाहर होने से राजनीतिक घमासान तो मचा लेकिन विपक्षी दल आयोग में शिकायत से कतराते दिखे।
नए मतदाता फार्म छह के जरिए जोड़े गए
लखनऊ में अभियान चलाकर करीब तीन लाख नए मतदाता फार्म छह के जरिए जोड़े गए हैं। सबसे अधिक करीब 55 हजार नए वोटर पश्चिम विधानसभा में शामिल हुए हैं। दूसरे नंबर पर सरोजनीनगर विधानसभा है जहां पर करीब 47 हजार मतदाता जोड़े गए। उत्तर विधानसभा में करीब 36 और बख्शी का तालाब में 34 हजार मतदाता बढ़े हैं। पूर्व विधानसभा में 26 और मध्य विधानसभा क्षेत्र में करीब 21 हजार नए मतदाता जोडे़ गए। ग्रामीण विधानसभाओं में मलिहाबाद में 26 हजार और मोहनलालगंज में करीब बीस हजार मतदाता शामिल किए गए। इस तरह करीब तीन लाख वोटर इस पूरे अभियान के दौरान सूची में शामिल हुए हैं।
यह भी पढ़ें- UP SIR Final Voter List: 2.4 करोड़ वोटर्स के नाम कटने के बाद भी 84 लाख वोटर बढ़े, चेक करें कैसे
फाइनल सूची
- एसआईआर से पहले कुल मतदाता - 3994535
- अनंतिम सूची के बाद हटे मतदाता - 1200138
- शेष रह गए मतदाता - 279439
- एसआईआर के दौरान शामिल नए मतदाता - 291037
- अंतिम सूची के बाद कम हुए मतदाता- 914185
- लखनऊ में अब कुल वोटर - 3080350
- महिला मतदाता- 1467194
- पुरुष मतदाता-1613094
थर्ड जेंडर-107
एसआईआर के दौरान घटे-बढ़े मतदाता
विधानसभा क्षेत्र पहले अब
उत्तर- 368641 330530
सरोजनीनगर: 495123 419472
पूर्व : 602159 460037
कैंट : 470362 382895
पश्चिम : 499019 344309
मध्य : 462625 319147
बीकेटी : 372000 264561
मलिहाबाद : 365590 240628
मोहनलालगंज : 359016 318771
कुल : 3,99,4535 3080350
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।