Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धरा को हराभरा करने को पछवादून में रोपे गए पौधे, संरक्षण का संकल्प

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 15 Jul 2021 08:46 PM (IST)

    विकासनगर हरेला पर धरा को हराभरा करने के लिए पछवादून में जगह-जगह पौधे रोपे गये।

    Hero Image
    धरा को हराभरा करने को पछवादून में रोपे गए पौधे, संरक्षण का संकल्प

    संवाद सहयोगी, विकासनगर: हरेला पर धरा को हराभरा करने के लिए पछवादून में जगह-जगह पौधे रोपे गए। पौधारोपण करने वालों ने उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने विभिन्न मंडलों के कार्यकत्र्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने को कहा। उन्होंने हरेला पर्व को प्रकृति और मानव जीवन के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को एकुजट होकर इस मुहिम में शामिल होना चाहिए। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकत्र्ता व्यापक स्तर पर पौधा रोपण अभियान चलाएंगे। हरेला पर शुक्रवार से शुरू होने वाले इस अभियान में 1600 पौधे लगाए जाएंगे। क्षेत्र के विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ता प्रत्येक बूथ पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रतिभाग करेंगे। अभियान की सफलता के लिए सुद्धोवाला और सहसपुर के मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष सुखदेव सिंह फस्र्वाण, नवीन रावत, ताराचंद प्रणव व ब्लॉक उद्यान अधिकारी जेडी वर्मा प्रयास कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -----------------

    निशंक के जन्मदिन पर गंगभेवा बावड़ी में पूजा, रोपे पौधे

    विकासनगर: महिला मोर्चा देहरादून की जिलाध्यक्ष और हरेला पर्व की जिला संयोजक रचिता ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन पर भीमावाला क्षेत्र के गंगभेवा बावड़ी में पूजा अर्चना की और परिसर में पौधे रोपे। मोर्चा ने हरेला पर्व की तैयारी के लिए पौधों की व्यवस्था की। बावड़ी क्षेत्र में आम, लीची, छायादार पौधों का रोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया। पौधारोपण में जिला उपाध्यक्ष आशा चौहान, मंडल अध्यक्ष सुनीता गुलेरिया, मंडल महामंत्री हरबर्टपुर रचना कटियार, मंडल मंत्री ग्रामीण सुनीता चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य सरोज गांधी, सायरा आजाद आदि शामिल रहे।

    ----------------

    विद्यालय में रोपे अनार, गुलमोहर, आम, अमरूद, गिलोय के पौधे

    विकासनगर: नगर स्थित होश्यिार सिंह बुद्धुमल जैन बालिका इंटर कालेज में हरेला पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य ने पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण किए जाने की अपील भी सभी छात्राओं व उनके अभिभावकों से की।

    बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल ने हरेला को प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद स्तर पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण प्रदूषण वैश्विक स्तर की समस्या है। इसके समाधान के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं व उनके अभिभावकों से हरेला के पर्व को मनाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की। इस दौरान विद्यालय परिसर में अनार, गुलमोहर, आम, अमरूद, गिलोय के पौधे लगाए गए। हरेला के अवसर पर विद्यालय के माध्यम से आनलाइन आयोजित की गई स्लोगन, निबंध, कविता व कला प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पौधारोपण के दौरान सुषमा, रचना गुप्ता, सोनिया, किरन, कुसुम भटनागर, कविता, मोनिका, उपेंद्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।