Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लैंड जिहाद और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को लेकर सरकार के विरुद्ध विपक्ष एकजुट: करन माहरा

    By Ravindra kumar barthwalEdited By: Nirmal Pareek
    Updated: Mon, 22 May 2023 11:16 PM (IST)

    Uttarakhand News कांग्रेस प्रदेश में लैंड जिहाद और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के विरोध में गैर भाजपाई दलों विशेषकर वाम दलों को साथ लेकर पुष्कर सिंह धामी के विरुद्ध मोर्चा खोलेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सभी दलों को साथ लेकर कार्य योजना समिति का गठन किया जाएगा।

    Hero Image
    करन माहरा ने कहा- ध्रुवीकरण को लेकर सरकार के विरुद्ध विपक्ष एकजुट

    राज्य ब्यूरो, देहरादून: कांग्रेस प्रदेश में लैंड जिहाद और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के विरोध में गैर भाजपाई दलों विशेषकर वाम दलों को साथ लेकर पुष्कर सिंह धामी के विरुद्ध मोर्चा खोलेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सभी दलों को साथ लेकर कार्य योजना समिति का गठन किया जाएगा। समिति आगे की रणनीति तैयार करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के विरोध में कांग्रेस समेत विपक्षी दल एकजुट हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सोमवार को संयुक्त पत्रकारवार्ता में करन माहरा ने कहा कि सरकार की ओर से नागरिकों के अधिकारों के हनन एवं संविधान के मूल्यों पर चोट के विरोध में समान विचारधारा वाले सभी धर्मनिरपेक्ष दल प्रदेश में एकजुट हो चुके हैं। हर महीने सर्वदलीय समिति प्रदेश के ज्वलंत विषयों को उठाएगी।

    उन्होंने कहा कि भाजपा राज में केंद्र से लेकर प्रदेश में बेटियां न्याय के लिए भटक रही हैं। महिलाओं पर सरकारी जुल्म रुक नहीं रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वीपी सिंह की पोती न्याय के लिए देहरादून में दर-दर भटक रही हैं। वह मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारी पर न्याय दिलाने में बाधक होने का आरोप लगा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इसका संज्ञान लेने को कहा।

    अन्य वक्ताओं ने आरोप लगाया कि धामी सरकार अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रदेशभर में गरीब जनता को बेघर कर रही है। उसे लैंड जिहाद या मजार जिहाद का नाम देकर सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है। भाकपा (माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि प्रदेश में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को ताक पर रखकर व्यक्तियों को उजाड़ा जा रहा है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के महासचिव नरेश नौडियाल ने कहा कि सरकार सख्त भू-कानून पर खामोश है।

    भाकपा नेशनल काउंसिल के सदस्य समर भंडारी ने शांतिप्रिय प्रदेश में डर, नफरत का वातावरण बनाया जा रहा है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य समिति सदस्य लेखराज ने कहा कि भाजपा राज में पूंजीपतियों को ध्यान में रखकर कानून बनाए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कानून ताक पर रखकर बसे बसाए व्यक्तियों को उजाड़ा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने बताया कि सर्वदलीय समिति मंगलवार को महिला उत्पीडन के विरोध में गांधी पार्क में धरना देगी।