विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Operation Satya: ऋषिकेश में दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, दस ग्राम स्मैक बरामद

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 07 Dec 2020 03:27 PM (IST)

Operation Satya ऑपरेशन सत्य के तहत ऋषिकेश में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशा तस्करी के ...और पढ़ें

Operation Satya: ऋषिकेश में दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।
Operation Satya: ऋषिकेश में दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Operation Satya ऑपरेशन सत्य अभियान के दृष्टिगत अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान 10.9 ग्राम स्मैक के साथ दो व्यक्तियों को मय स्कूटी गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि ऑपरेशन सत्य अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा सोमवार की सुबह मनसा देवी तिराहा श्यामपुर ऋषिकेश के पास चेकिंग के दौरान एक स्कूटी को रोककर चेक किया तो उसके चालक व पीछे बैठे व्यक्ति के पास 10.9 (5.5 5.4) ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में राजू पुत्र स्व. जयप्रकाश निवासी भरत मंदिर स्कूल, गली नंबर पांच शांति नगर बनखंडी ऋषिकेश और मोहित पुत्र रंजीत निवासी गली नंबर पांच शांति नगर बनखंडी ऋषिकेश शामिल है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को पुलिस के द्वारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कार की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत

देहरादून के राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास कार और बाइक की टक्कर में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। राजपुर थाना अध्यक्ष राकेश शाह ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे सिटी कंट्रोल रूम से दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों युवक घायल पड़े हुए थे। दोनों को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने विनोद (35) निवासी काठबंगला को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चला रहे विशेष निवासी काठबंगला का इलाज चल रहा है। बताया कि बाइक सवार युवक काठबंगला की ओर जा रहे थे, जबकि ओल्ड राजपुर की ओर से कार तेज गति से शहर की तरफ आ रही थी। बाइक सवार दोनों युवक मजदूरी करते थे। 

यह भी पढ़ें: देहरादून में ग्राहक ने कर दी ओवर रेटिंग की शिकायत, गुस्साए ठेका कर्मचारियों ने किया ऐसा सलूक