Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक व्यक्ति ने पत्नी का 10 हजार रुपये में बेचा, खरीददार ने पति के सामने किया महिला से दुष्कर्म; मुकदमा दर्ज

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Wed, 30 Sep 2020 09:12 AM (IST)

    एक व्यक्ति की ओर से पत्नी का 10 हजार में नेपाली मूल के व्यक्ति से सौदा करने का मामला सामने आया है। इसके बाद नेपाली मूल के व्यक्ति ने पति के सामने महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति पर मुकदमा दर्ज कर ल‍िया है।

    एक व्यक्ति ने पत्नी का 10 हजार में नेपाली मूल के व्यक्ति से सौदा कर द‍िया।

    रुद्रप्रयाग, जेएनएन। एक व्यक्ति की ओर से पत्नी का 10 हजार में नेपाली मूल के व्यक्ति से सौदा करने का मामला सामने आया है। इसके बाद नेपाली मूल के व्यक्ति ने पति के सामने ही महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दुष्कर्म का आरोपित फरार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत गुप्तकाशी थाना क्षेत्रांतर्गत का है। यहां एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उसमें उसने बताया कि उसका पति आए दिन नशे में उसके साथ गाली-गलौच कर पिटाई करता है। महिला ने बताया कि बीती 26 सितंबर की रात वो अपने साथ एक नेपाली मूल के व्यक्ति को घर ले आया। आरोप लगाया कि व्यक्ति ने पति के सामने ही मुझ से दुष्कर्म किया। पति ने कहा कि उसने 10 हजार रुपये में उसका सौदा किया है। इसलिए वो चुपचाप रहे। पीड़िता ने कहा कि पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

    पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात नेपाली युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पति पर मारपीट और दुष्कर्म में साथ देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में मंगलवार को महिला के पति राजकुमार पुत्र गोपाल निवासी ग्राम फेगू, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि, दुष्कर्म आरोपित का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सोनल रावत, उप निरीक्षक शिवप्रसाद और कांस्टेबल विजय शामिल थे।

    रिटायर्ड शिक्षक ने  की आत्महत्या

    देहरादून के वसंत विहार थानाक्षेत्र के इंजीनियर्स एनक्लेव में रिटायर्ड शिक्षक ने फांसी लगा ली। पुलिस उन्हें श्री महंत इंदिरेश अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान श्रवण कुमार यादव के रूप में हुई। वह मूल रूप से देवबंद सहारनपुर के रहने वाले थे। इंजीनियर्स एनक्लेव में उनका मकान है, जहां वह पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। श्रवण वर्ष 2014 में जूनियर हाईस्कूल कौलागढ़ से सेवानिवृत्त हुए थे। मंगलवार सुबह नाश्ता करने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। इस बीच उनकी पत्नी खाना बनाने की तैयारी करने लगीं, जबकि बेटी का ऑनलाइन पेपर चल रहा था। दोपहर होने पर भी श्रवण कमरे से बाहर नहीं आए तो पत्नी उन्हें बुलाने पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। कई आवाज देने पर भी श्रवण ने जवाब नहीं दिया तो पत्नी और बेटी ने किसी तरह दरवाजा खोला। कमरे में श्रवण पंखे में बंधी प्लास्टिक की रस्सी से लटके हुए थे। एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

    यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर नर्स से चार साल तक दुष्कर्म करता रहा एंबुलेंस चालक, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

    comedy show banner
    comedy show banner