यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
21 दिन में आप से जुड़े एक लाख कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी आप के नेता रविंद्र जुगरान ने बताया कि उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान को प्रदेश की जनता ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। आम आदमी पार्टी आप के नेता रविंद्र जुगरान ने बताया कि 'उत्तराखंड में भी केजरीवाल' अभियान को प्रदेश की जनता जोरदार समर्थन दे रही है। यही कारण है कि आंदोलन शुरु हुए अभी 21 दिन हुए हैं और 103762 लोग मिस कॉल के माध्यम से आप से जुड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, बूथ स्तरीय कमेटियों का जल्द करें गठन
आप के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में रविंद्र जुगरान ने बताया कि आप ने 45 दिन के अभियान में एक लाख व्यक्तियों को जोडऩे का लक्ष्य रखा था, लेकिन यह लक्ष्य महज 21 दिन में पूरा हो गया। इसके लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 45 दिन में 6500 जनसभाओं के सापेक्ष 2540 जनसभाएं आयोजित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आप का यह अभियान ऐतिहासिक साबित होगा।
