विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोकशी के आरोप में एक गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Fri, 23 Mar 2018 08:43 PM (IST)

जागरण संवाददाता, विकासनगर: थाना सहसपुर अंतर्गत ग्राम खुशहालपुर में गोशाला से गोवंश चोरी क

गोकशी के आरोप में एक गिरफ्तार
गोकशी के आरोप में एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, विकासनगर: थाना सहसपुर अंतर्गत ग्राम खुशहालपुर में गोशाला से गोवंश चोरी कर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में दबिश दी तो गोवंश के अवशेष बरामद हुए। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

थाना सहसपुर में शुक्रवार को कुर्बान पुत्र मतलूब निवासी ग्राम खुशहालपुर ने तहरीर दी कि उसकी गोशाला से गोवंश चोरी कर लिया गया। जब उन्होंने उसे तलाश किया तो पता चला कि गांव के ही सलमान, अमीर, अमीरन व फुरकान ने चोरी किए गोवंश की हत्या कर दी है। आरोपितों ने पुलिस के पास जाने पर कुर्बान को जान से मारने की धमकी दी। थाना सहसपुर पुलिस द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश देकर एक आरोपित फुरकान 24 वर्ष पुत्र इरफान निवासी ग्राम खुशहालपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने गोवंश के अवशेष बरामद किए। गोवंश अवशेष का सैंपल लेकर पुलिस ने परीक्षण के लिए भेजा और शेष अवशेष का विधिवत निस्तारण किया गया।