Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नारी निकेतन में एक बार फिर सुरक्षा पर सेंध- बच्ची फरार, हरिद्वार से किया गया बरामद; पहले भी कई मामले आ चुके हैं सामने

    By Soban singhEdited By: riya.pandey
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 08:22 PM (IST)

    नारी निकेतन की सुरक्षा पर एक बार फिर सेंध लगी है। 12 साल की बच्ची मुख्य गेट से बाहर निकल गई। घटना के दूसरे दिन बच्ची को हरिद्वार से बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि 12 वर्षीय एक बच्ची पुलिस को रेलवे स्टेशन हरिद्वार में मिली थी। इसके बाद शुक्रवार को उसे बालिका गृह केदारपुरम में लाया गया।

    Hero Image
    नारी निकेतन से एक बाहर वर्षीय बच्ची फरार

    जागरण संवाददाता, देहरादून। नारी निकेतन की सुरक्षा पर एक बार फिर सेंध लगी है। 12 साल की बच्ची मुख्य गेट से बाहर निकल गई। घटना के दूसरे दिन बच्ची को हरिद्वार से बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि 12 वर्षीय एक बच्ची पुलिस को रेलवे स्टेशन हरिद्वार में मिली थी। इसके बाद शुक्रवार को उसे बालिका गृह केदारपुरम में लाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्ची बालिका गृह में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच वह शुक्रवार को बिना बताए कहीं चली गई। नारी निकेतन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई तो उसकी तलाश हुई। पता चला कि बच्ची अपने घर हरिद्वार चली गई है।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची को वहां से बरामद कर फिर नारी निकेतन के बालिका गृह में दाखिल करा दिया गया है। अब उसके स्वजन उसे लेने के लिए पहुंचे हैं।

    पहले भी कई घटनाएं आ चुकी हैं सामने

    इससे पहले भी नारी निकेतन से बच्चों के फरार होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इससे पहले एक नाबालिग नारी निकेतन से फरार हो गई थी। इसके बाद उसके साथ आरोपित ने दुष्कर्म भी किया। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नहीं की जा रही है।

    यह भी पढ़ें - बदरी-केदार समेत चारधाम में बर्फबारी शुरू, केदारनाथ में नलों में जमने लगा है पानी; ओलोवृष्टि के चलते ठप रही हेली सेवा

    यह भी पढ़ें - Roorkee: इस बार बेहद खास है दीपावली, अष्ट महायोग में मनाया जाएगा पर्व; अगले दिन बन रहा सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग

    comedy show banner
    comedy show banner