विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए नहीं लिया जाता कोई शुल्क

By Edited By:
Published: Fri, 22 Nov 2019 10:01 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 07:27 AM (IST)

उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। नई संशोधित फिल्म नीति में एक सप्ताह के ...और पढ़ें

उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए नहीं लिया जाता कोई शुल्क
उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए नहीं लिया जाता कोई शुल्क

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। नई संशोधित फिल्म नीति में एक सप्ताह के अंतर्गत एकल खिड़की व्यवस्था में फिल्म शूटिंग की अनुमति दी जा रही है। गोवा में अंतर्राष्ट्रीय भारत फिल्मोत्सव के दौरान एकल खिड़की व्यवस्था पर हुई चर्चा के दौरान उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के अपर कार्यकारी अधिकारी डॉ.अनिल चंदोला ने यह जानकारी दी।

डॉ.चंदोला ने कहा कि एकल खिड़की व्यवस्था के फलस्वरूप राज्य में फिल्म उद्योग से जुड़े लोग शूटिंग के लिए आकर्षित हो रहे हैं। परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने बताया कि एकल खिड़की व्यवस्था के लिए फिल्म फैसिलिएशन ऑफिस से पूरा समन्वय किया जा रहा है। शीघ्र ही इस व्यवस्था को ऑनलाइन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आने वाले फिल्मकारों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी पहुंचीं परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में किया सहभाग

इससे पहले फिल्म फैसिलिएशन ऑफिस के प्रमुख विक्रमाजीत राय ने कहा कि राज्य सरकारों को एकल खिड़की व्यवस्था को ऑनलाइन करना चाहिए। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय की संयुक्त सचिव टीसीए कल्याणी ने फिल्म सुविधाकरण कार्यालय के जरिये सभी राज्य सरकारों से समन्वय किया जा रहा है। शीघ्र ही क्षेत्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयेाजित किए जाएंगे। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों की फिल्म नीति और एकल खिड़की व्यवस्था पर प्रस्तुतीकरण भी दिए गए।

यह भी पढ़ें: दून में फिल्म सौम्या गणेश की शूटिंग शुरू, फिल्म की कहानी है सच्चे प्यार पर आधारित

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।