विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

New Year 2026 पर देहरादून, मसूरी व ऋषिकेश में ट्रैफिक डायवर्ट, 30 दिसंबर से एक जनवरी तक कई रूट पर नो एंट्री

Published: Fri, 12 Dec 2025 08:10 PM (IST)

क्रिसमस, विंटर कार्निवाल और नववर्ष के चलते देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। 30 दिसंबर से ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. क्रिसमस और नववर्ष पर ट्रैफिक बदला गया।

  2. 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक रूट डायवर्ट

  3. देहरादून में 18 बैरियर प्वाइंट बनाए गए।

जागरण संवाददाता, देहरादून: क्रिसमस, विंटर कार्निवाल, नववर्ष व शीतकालीन पर्यटन को देखते हुए यातायात पुलिस ने बाहरी प्रदेशों से देहरादून, मसूरी व ऋषिकेश आने और जाने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए कई रूट डायवर्ट कर दिए हैं।

वाहनों की समुचित पार्किंग के लिए कुछ अतिरिक्त पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं। नववर्ष पर 30 दिसंबर से एक जनवरी 2026 तक दोपहर दो बजे से प्रातः पांच बजे तक शहर के आंतरिक तथा वाह्य मार्गों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे तथा निर्धारित स्थानों पर रोके जाएंगे।

वाहनों का दबाव होने के चलते यातायात पुलिस की ओर से दून में 18 बैरियर प्वाइंट व 18 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं।

वहीं दून में सात पार्किंग व मसूरी में 12 पार्किंग स्थल चिहि्नत किए गए हैं, ताकि शहर में घूमने के लिए आने वाले लोग निर्धारित पार्किंग स्थलों में अपने वाहन पार्क कर सकें।

इसके अलावा दून व मसूरी में लगातार ड्रोन से निगरानी की जाएगी और नो पार्किंग में खड़े वाहनों को क्रेन के माध्यम से उठाया जाएगा।

मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए यातायात प्लान

  • दिल्ली-रुड़की-सहारनपुर-मोहंड-आशारोड़ी–आइएसबीटी–शिमला बाइपास– सेंट ज्यूड्स चौक-बल्लुपुर चौक-गढ़ी कैंट तिराहा–अनारवाला तिराहा–जोहड़ी गांव–मसूरी रोड–कुठाल गेट से मसूरी

दिल्ली से हरिद्वार- ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रुट प्लान

  • हरिद्वार-ऋषिकेश से हर्रावाला-मोहकमपुर फ्लाइओवर-जोगीवाला से यू टर्न कैलाश अस्पताल-पुलिया नंबर06-रिंग रोड-लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग–आइटी पार्क–किरशाली चौक–साईं मंदिर तिराहा–मसूरी डायवर्जन–कुठालगेट व मसूरी

मसूरी से दिल्ली-सहारनपुर-रुड़की-ऋषिकेश-हरिद्वार-विकासनगर जाने के लिए वापसी रुट

  • मसूरी से कुठाल गेट–ओल्ड राजपुर रोड–राजपुर-साईं मन्दिर-कृशाली चौक-आइटी पार्क-तपोवन बाइपास रोड-नालापानी चौक–तपोवन गेट-लाडपुर तिराहा–06 नंबर पुलिया-जोगीवाला से ऋषिकेश-हरिद्वार-आइएसबीटी की ओर जा सकेंगे।

मसूरी में विंटर वीकेंड / विंटर कार्निवल / क्रिसमस / नव वर्ष दृष्टिगत यातायात / पार्किंग प्लान

  • मसूरी स्थित टिहरी बस अड्डे से देहरादून की ओर आने वाले वाहनों को मसूरी स्थित सिविल अस्पताल की ओर भेजा जाएगा
  • मसूरी स्थित लंढौर में रात्रि प्रवास करने वाले यात्रियों के वाहन एमडीडीए पार्किंग में पार्क किए जाएंगे तथा देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को मसूरी स्थित नगर पालिका कार्यालय से होते हुए मसूरी स्थित पिक्चर पैलेस बस अड्डे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • मसूरी लाइब्रेरी से पिक्चर पैलेस मसूरी की तरफ जाने वाले वाहनों को अंबेडकर चौक (घोडा स्टेंड) मसूरी से कैमल बैक रोड की तरफ डायवर्ट कर ग्रीन चौक कुलडी बाजार होते हुए पिक्चर पैलेस बैरियर से अपने–अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
  • मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों को किंग ग्रेग से होते हुए जेपी बैंड से बार्लोगंज की तरफ डायवर्ट कर झड़ीपानी की ओर से देहरादून की ओर भेजा जाएगा।
  • मसूरी स्थित पिक्चर पैलेस की ओर से देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को बडा मोड निकट पिक्चर पैलेस से वाइन वर्ग एलन स्कूल होते हुए बार्लोगंज की ओर से देहरादून की ओर भेजा जाएगा।
  • लाइब्रेरी चौक मसूरी पर यातायात का दबाव होने की स्थिति में देहरादून से कैंपटी की ओर जाने वाले वाहनों को स्प्रिंग रोड से काला स्कूल से हरनाम सिंह मार्ग होते हुए जीरो प्वाईंट से कैम्प्टी फाल की ओर भेजा जाएगा।
  • मसूरी में यातायात दबाव होने पर वाहनों को गज्जी बैंड से हाथी पांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • विकासनगर-देहरादून-सुआखोली की ओर से मसूरी की ओर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश दिन के समय में प्रतिबधित रहेगा
  • ड्रोन के माध्यम से भी प्रभावी निगरानी की जाएगी ।
  • ग्रीन चौक से झूलाघर होते हुए माल रोड लाइब्रेरी चौक की तरफ वन-वे रहेगा।
  • अंबेडकर चौक से गढ़वाल टेरेस, झूला घर माल रोड की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • कुलडी बाजार में वाहनों के दबाव होने की स्थिति में ब्रैट वुड होटल की ओर वाहनों को डायवर्ट कर क्लार्क होटल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

मसूरी क्षेत्र में वाहनों के लिए पार्किंग स्थल

  • पिक्चर पैलेस
  • लंढौर रोड
  • कैम्प्टी टैक्सी स्टेंड
  • टाउन हाल के नीचे
  • किंग क्रेग
  • मसूरी स्थित समस्त होटल
  • कंपनी गार्डन रोड पर मैसानिक लाज
  • बस अड्डा-पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टेंड
  • पिक्चर पैलेस
  • विकास होटल पार्किंग
  • कुलडी
  • गज्जी बैंड में सड़क किनारे

दून के लिए विंटर वीकेंड-क्रिसमस-नव वर्ष के लिए पार्किंग प्लान

  • पैसेफिक माल व राजपुर रोड पर यातायात के दबाव होने पर मसूरी से घंटाघर की ओर आने वाले यातायात को साईं मंदिर तिराहा से आईटी पार्क की ओर भेजा जाएगा।
  • ऐनेक्सी व सीएसडी तिराहा से दिलाराम चौक की ओर आने वाले यातायात को जोहड़ी गांव होते हुए भेजा जाएगा।
  • घंटाघर पर यातायात दबाव होने की स्थिति में ओरियंट चौक-बुद्धा चौक-तहसील चौक से यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।

पार्किंग व्यवस्था

  • रेंजर्स ग्राउंड
  • परेड ग्राउंड
  • पुराना रोडवेज बस अड्डा निकट तहसील चौक
  • काबुल हाउस निकट सर्वे चौक
  • कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग
  • एमडीडीए पार्किंग निकट घंटाघर
  • राजीव गांधी कांपलेक्स निकट तहसील चौक

बैरियर प्वाइंट

  • आशारोडी
  • कुठालगेट
  • किरशाली चौक
  • सहस्त्रधारा क्रासिंग
  • महाराणा प्रताप चौक
  • जोगीवाला चौक
  • बंगाली कोठी तिराहा
  • आईएसबीटी
  • हर्रावाला चौक
  • नटराज चौक
  • रानीपोखरी तिराहा
  • बैराज तिराहा
  • श्यामपुर फाटक
  • नेपाली फार्म
  • छिद्दरवाला
  • एयरपोर्ट तिराहा
  • भोगपुर तिराहा
  • थानो तिराहा

डायवर्जन प्वाईंट

  • शिमला बाइपास चौक
  • सेंड ज्यूड्स तिराहा
  • कमला पैलेस
  • बल्लूपुर चौक
  • कैंट तिराहा
  • सीएसडी तिराहा
  • कुठालगेट
  • साईं मंदिर तिराहा
  • मसूरी डायवर्जन
  • ओल्ड राजपुर रोड तिराहा
  • आईटी पार्क तिराहा
  • तपोवन तिराहा
  • लाडपुर तिराहा
  • जोगीवाला चौक
  • कैलाश अस्पताल कट
  • भानियावाला तिराहा
  • एयरपोर्ट तिराहा
  • कारगी चौक

पार्किंग की क्षमता

  • मसूरी में -3300
  • किंगक्रेग में-550
  • गज्जी बैंड में-500
  • कुठाल गेट में-1000

जिले में यह पुलिस फोर्स रहेगा तैनात

  • निरीक्षक- 10
  • निरीक्षक यातायात- तीन
  • दारोगा -67
  • दारोगा यातायात- 12
  • सहायक उप निरीक्षक- 60
  • मुख्य आरक्षी -254
  • आरक्षी- 245
  • मुख्य आरक्षी यातायात- 36
  • महिला आरक्षी- 39
  • पीएसी की दो कंपनियां
  • हाक- नौ टीमें
  • फायर टेंडर- सात
  • क्रेन - सात