Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक और दायित्वधारी की नियुक्ति, नेपाल सिंह कश्यप बने मत्स्य विकास अभिकरण में उपाध्यक्ष

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Sat, 27 Feb 2021 07:59 PM (IST)

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार निवासी नेपाल सिंह कश्यप को मत्स्य विकास अभिकरण में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। कश्यप को राज्यमंत्री क ...और पढ़ें

    Hero Image
    नेपाल सिंह कश्यप बने मत्स्य विकास अभिकरण में उपाध्यक्ष।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार निवासी नेपाल सिंह कश्यप को मत्स्य विकास अभिकरण में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। कश्यप को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कश्यप से अपेक्षा की है कि वे प्रदेश में मत्स्य गतिविधियों को बढ़ावा देने में अपना भरपूर योगदान देंगे।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किशोर ने अनिल बलूनी के प्रयासों को सराहा

    राज्य ब्यूरो, देहरादूनकांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने टनकपुर-दिल्ली-पूर्णागिरी जन शताब्दी एक्सप्रेस चलवाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी के प्रयासों को सराहा है। ट्वीट कर किशोर उपाध्याय ने कहा कि जनोन्मुखी कार्य की प्रशंसा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर की जानी चाहिए। इस कार्य के लिए अनिल बलूनी साधुवाद के पात्र हैं।

    प्रदेश में दोनों मंडलों गढ़वाल व कुमाऊं में नई रेलगाडिय़ों के संचालन को लेकर अनिल बलूनी के प्रयासों को किशोर उपाध्याय से पहले कांग्रेस के ही दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी सराह चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में नगर व्यापार महासंघ का गठन, बनाई गई 11 सदस्यीय संचालन समिति

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें