Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड की नेहा जोशी बनीं भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पढ़ि‍ए पूरी खबर

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Wed, 14 Jul 2021 10:01 PM (IST)

    भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय फलक पर उत्तराखंड की नेहा जोशी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजयुमो की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी रहते हुए नेहा के कार्य को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

    Hero Image
    उत्तराखंड की नेहा जोशी बनीं भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय फलक पर उत्तराखंड की नेहा जोशी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजयुमो की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी रहते हुए नेहा के कार्य को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नेहा पूर्व में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सलाहकार के रूप में उज्ज्वला योजना के क्रियान्वयन में भी शामिल रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या ने कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में देशभर से तीन राष्ट्रीय महामंत्री, सात मंत्री सहित पांच पदाधिकारियों का चयन किया गया है। नेहा जोशी वर्ष 2017 से भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी का दायित्व निभा रही थीं। नेहा जोशी ने वाशिंगटन विश्वविद्यालय अमेरिका से सामाजिक कार्यों में स्नातकोत्तर की डिग्री ली है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा देहरादून से, जबकि स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रहण की है। वह पिछले कई साल से उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रही हैं। भाजयुमो में प्रखर वक्ता के रूप में भी उनकी पहचान है। वह पिता काबीना मंत्री गणेश जोशी के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें:-Uttarakhand Cabinet Meet: सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों को आयु सीमा में एक साल की छूट, जानें- कैबिनेट के अन्य फैसले

    comedy show banner
    comedy show banner