Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेल महोत्सव के तीसरे दिन गोला फेंक में गोमुख सदन के नवीन व आंचल ने मारी बाजी

    By Sumit KumarEdited By:
    Updated: Sun, 28 Mar 2021 05:41 PM (IST)

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में चल रहे खेल महोत्सव के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य डा. जीसी बडोनी ने विभिन्न खेलों में हाथ आजमा रहे छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया।

    Hero Image
    गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विद्यालय के गोमुख सदन के नवीन प्रथम स्थान पर रहे।

    संवाद सूत्र, कालसी: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में चल रहे खेल महोत्सव के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य डा. जीसी बडोनी ने विभिन्न खेलों में हाथ आजमा रहे छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा खेल के माध्यम से भी वह आगे चलकर अपना भविष्य बना सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुरानी कालसी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में खेल महोत्सव के तीसरे दिन टेबल-टेनिस, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, बैडमिंटन, कैरम, चैस, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताओं में खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान गोला फेंक भाला फेंक, वॉलीबॉल व तीरंदाजी के फाइनल मुकाबले संपन्न हुए। गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विद्यालय के गोमुख सदन के नवीन प्रथम स्थान पर रहे जबकि धौली सदन के छात्र विपुल दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में गोमुख सदन की छात्रा आंचल प्रथम व मंजू साक्षी द्वितीय स्थान पर रही। बैडमिंटन डबल के बालक व बालिका वर्ग में धौली सदन विजेता रहा। बैडमिंटन सिंगल बालिका वर्ग में धौली सदन की विदूषी विजयी रही जबकि बालक वर्ग में मिलम सदन के अमन विजयी रहे।

    यह भी पढ़ें- यहां धावकों को नंगे पैर देख मंत्री ने दिए जूते देने के निर्देश, 15 सौ मीटर स्पर्धा में चार खिलाड़ी दौड़ीं बिना जूतों के

    इसी प्रकार तीरंदाजी के बालक व बालिका वर्ग में गोमुख सदन ने बाजी मारी। विद्यालय के प्राचार्य डा. डा.जीसी बडोनी ने कहा छात्र-छात्राएं खेलों के माध्यम से अपना भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने कहा छात्र-छात्राओं को पढा़ई लिखाई के साथ-साथ खेलों में भी निपुण बनने की जरूरत है। इस दौरान विद्यालय की उप प्राचार्य सुधा पैन्यूली समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- रंगमंच के कलाकारों ने किया जागरूक, सामाजिक बुराइयों को दूर करने का दिया संदेश

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें