ईरान में फंसे उत्तराखंड के 35 लोगों के नाम विदेश मंत्रालय को भेजे, इनमें 32 हैं हरिद्वार से
गृह विभाग ने ईरान में फंसे उत्तराखंड के 35 व्यक्तियों के नाम विदेश मंत्रालय को भेजे हैं। इनमें हरिद्वार से ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। गृह विभाग ने ईरान में फंसे प्रदेश के 35 व्यक्तियों के नाम विदेश मंत्रालय को भेज दिए हैं। इनमें से 32 नाम हरिद्वार, दो नाम चमोली और एक नाम पौड़ी गढ़वाल जिले से है।
इसके साथ ही गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर ईरान में फंसे व्यक्तियों की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना गृह विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इस समय ईरान में युद्ध चल रहा है। ईरान में बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं। इनमें उत्तराखंडवासी भी शामिल हैं।
हाल ही में हरिद्वार जिले के मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक काजी निजामुद्दीन ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर हरिद्वार के 19 व्यक्तियों के नाम की सूची भेजी थी, जो ईरान में फंसे हुए हैं।
इसके अलावा गृह विभाग के पास 13 अन्य नामों की सूची भी हरिद्वार जनपद से प्राप्त हुई। इस प्रकार गृह विभाग के पास अभी तक हरिद्वार से 32 नामों की सूची प्राप्त हो चुकी है।
माना जा रहा है कि जैसे ही मध्य एशिया में हवाई सेवाओं का संचालन शुरू होगा, वैसे ही फंसे हुए व्यक्तियों को निकालने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती का कहना है कि जो भी नाम गृह विभाग को प्राप्त हुए हैं, उन्हें केंद्र को भेजा जा रहा है।
अब तक 35 नाम केंद्र को भेजे जा चुके हैं। साथ ही सभी जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वह ईरान में फंसे व्यक्तियों की सूचना मिलने पर उन्हें शासन को प्रेषित करें।
यह भी पढ़ें- खाड़ी देशों में मिसाइलों की गूंज से दून के कई घरों में सन्नाटा, अपनों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
यह भी पढ़ें- धमाकों से सहम जाते हैं और नींद तक नहीं आती, मिडिल ईस्ट में फंसे दूनवासी अपनों संग साझा कर रहे पीड़ा
