Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nag panchmai 2021: नाग पंचमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, चांदी से बने नाग-नागिन किए अर्पित; जानें- महत्व

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Fri, 13 Aug 2021 12:40 PM (IST)

    Nag panchmai 2021 सावन महीने की नाग पंचमी पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने नाग देवता व शिव की पूजा कर सुख-समृद्धि व दोष मुक्त की कामना की। कालसर्प दोष का निवारण के लिए मंदिरों में चांदी से बने नाग-नागिन अर्पित किए।

    Hero Image
    Nag panchmai 2021: नाग पंचमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Nag panchmai 2021 सावन महीने की नाग पंचमी पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने नाग देवता व शिव का दुग्धाभिषेक कर खुशहाली और दोष मुक्ति की कामना की। कालसर्प दोष का निवारण के लिए मंदिरों में चांदी से बने नाग-नागिन अर्पित किए गए। वहीं, कई जगहों पर जरूरतमंदों को दान कर पुण्य कमाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर, नागेश्वर मंदिर डाकरा, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहारनपुर चौक, शिव मंदिर डानलवाला, आदर्श मंदिर पटेलनगर, सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर समेत शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। जबकि घरों में भी नाग देवता के चित्र पर जल, फूल, फल अर्पित करने व चंदन लगाने के बाद आरती की गई। इसके बाद लड्डू व खीर का भोग लगाया। धर्मपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पंडित आचार्य अरुण सती के मुताबिक नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से राहु-केतु का प्रभाव भी कम होता है। सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल के सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में पूजा करवाने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक व कालसर्प दोष निवारण के लिए विशेष पूजा करवाई। ज्योतिषाचार्य डा. सुशांत राज के मुताबिक 108 वर्ष के बाद इस बार योग उत्तरा और हस्त नक्षत्र का महासंयोग बनने से इस दिन की जाने वाली पूजा का महत्व कई गुना ज्यादा है।

    पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में होगा भंडारा

    पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के दिगंबर दिनेश पुरी ने शुक्रवार को बैठक कर बताया कि 15 अगस्त को मंदिर में रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, आशीष उनियाल, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, वालेश कुमार गुप्ता, दीपक मित्तल आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- कोरोनाकाल में बढ़ी गंगाजल की होम डिलीवरी, गंगोत्री से गंगाजल घर तक पहुंचा रहा डाक विभाग

    comedy show banner
    comedy show banner