दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खुलने के बाद बढ़ी पर्यटकों की आमद, Weekend पर फिर जाम से जूझती रही मसूरी
मसूरी में वीकेंड पर एक बार फिर भीषण यातायात जाम देखा गया, जिससे पर्यटक और स्थानीय निवासी परेशान रहे।

मसूरी में जाम। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण कार्यालय, मसूरी। वीकेंड पर एक बार फिर से मसूरी यातायात जाम से जूझती रही। शनिवार को सुबह नौ बजे से रात तक किंक्रेग से लेकर गांधी चौक, जीरो प्वाइंट, लाइब्रेरी बैरियर से लेकर अंबेडकर चौक, मैसॉनिक लाॅज बस स्टेण्ड से पिक्चर पैलेस चौक, अपर माॅल रोड़, घण्टाघर तक, मलिंगार से चार दुकान लाल टिब्बा तक वाहन रेंगते हुए चलते रहे।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर यातायात शुरू होने के बाद मसूरी में पर्यटकों की आमद बढी है और अब प्रतिदिन औसतन पर्यटकों की आमद बनी रहती है जो वीकेंड पर बढ़ जाती है जो मसूरी पर्यटन के लिए तो अच्छी खबर है।
प्रशासन यातायात जाम की समस्या को नहीं सुलझा पा रहा है और जाम लगना एक स्थायी समस्या बनता जा रहा है जिसका खामियाजा पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय निवासियों को ही भुगतना पड़ रहा है। प्रमुख चौराहों पर तो हालत पूरे दिन भर खराब बने रहते हैं।
मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम तक मसूरी में होटल, गेस्ट हाउस में पर्यटकों की औसतन आक्युपेंशी 60 से 70 प्रतिशत रही। रविवार को होने वाली अल्ट्रा मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने लोग पहुंचे हैं जिससे शहर में बहुत अच्छी रौनक है।
मालरोड, कुलड़ी एवं लाइब्रेरी बाजार में देर रात तक रौनक बनी रही। जबकि पूर्व के वर्षों में दीपावली के बाद में पर्यटकों की आमद में भारी गिरावट आ जाती थी।
यह भी पढ़ें- डेस्टिनेशन वेडिंग का नया हब बना चकराता, मसूरी की भीड़भाड़ से दूर शांत वादियों में गूंजने लगी शहनाई
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।