मॉक ड्रिल: मसूरी में हवा में लटकी पर्यटकों को ला रही रोपवे ट्रॉली, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
मसूरी में शहीद स्थल से गन हिल जा रही रोपवे ट्रॉली हवा में अटक गई, जिससे उसमें सवार पर्यटक फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ सहित विभिन्न विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।

रोपवे ट्रॉली हवा में लटकी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मसूरी। आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर मसूरी में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मसूरी के शहीद स्थल से गन हिल के लिए पर्यटकों को ला रही रोपवे ट्रॉली हवा में लटक गई। शनिवार सुबह हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका, अग्निशमन आदि विभागों की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
यह भी पढ़ें- वाराणसी में रोपवे के काम के चलते नंदी चौक पर दिखा जाम जैसा नजारा
यह भी पढ़ें- बिहार में पर्यटकों के लिए खुशखबरी: पटना से सोनपुर तक चलेगी केबल कार, 20 टूरिस्ट प्लेस पर बनेंगे रोपवे