वाराणसी में रोपवे के काम के चलते नंदी चौक पर दिखा जाम जैसा नजारा
वाराणसी के गोदौलिया (नंदी चौक) पर रोपवे निर्माण के कारण यातायात धीमा रहा, जिससे श्रद्धालुओं और पैदल यात्रियों को असुविधा हुई। काशी विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट जाने वाले मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी, हालांकि रोपवे भविष्य में सुगम यात्रा का लाभ देगा।

वाराणसी में रोपवे निर्माण से नंदी चौक पर लगा जाम श्रद्धालुओं को हुई परेशानी।
HighLights
गोदौलिया नंदी चौक पर रोपवे निर्माण से यातायात धीमा।
श्रद्धालुओं और पैदल यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों को हुई असुविधा।
भविष्य में रोपवे से जाम से मुक्ति और सुगम यात्रा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। गोदौलिया (नंदी चौक) पर गुरुवार शाम रोपवे के निर्माण कार्य के चलते आवागमन में थोड़ी असुविधा हुई, निर्माण के कारण सड़क पर जगह कम होने से यातायात धीमा रहा। इसकी वजह से रात तक वाहन रेंगते रहे।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और पैदल यात्रियों के चलते नंदी चौक पर जाम जैसी स्थिति बनी, दशाश्वमेध घाट और विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर दबाव अधिक रहा। पैदल जाने वाले बुजुर्गों को सर्वाधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा।
हालांकि यहां हो रहे रोप - वे के निर्माण से काशी की भविष्य की सुगम यात्रा के लिए हो जाएगी, रोपवे बनने के बाद श्रद्धालुओं को जाम से मुक्ति और आसान दर्शन का लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों ने निर्माण के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था और पुलिस तैनाती बढ़ाने की अपील की है।