दीपावली के बाद मसूरी में पर्यटकों का सैलाब, 70% होटल हुए फुल
दीपावली के अगले दिन मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे किंगक्रेग लाइब्रेरी मार्ग और लाइब्रेरी बाजार में ...और पढ़ें
-1794228136870_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मसूरी। दीपावली के अगले दिन सोमवार को दोपहर बाद मसूरी में पर्यटकों की भी उमड़ पड़ी। इसके चलते किंगक्रेग लाइब्रेरी मार्ग पर दोपहर से वाहन रेंगते हुए नजर आए।
इसके साथ ही लाइब्रेरी बाजार भी जाम की चपेट में दिखा। इसके साथ ही होटलों में पर्यटकों की ऑक्युपेंसी करीब औसतन 70 प्रतिशत तक पहुंच गई। यह देखकर होटल संचालक भी अचंभित नजर आए।
मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि होटलों में दीपावली से पहले इतनी बुकिंग नहीं थी। मंगलवार के लिए भी लगभग 60 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- मसूरी में खराब मौसम के बावजूद आरएसएस स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन, दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
यह भी पढ़ें- मसूरी को जाम से मुक्ति दिलाने की तैयारी, देहरादून से लेकर पहाड़ों तक बनेगा ट्रैफिक मास्टर प्लान