मसूरी में खराब मौसम के बावजूद आरएसएस स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन, दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
खराब मौसम और बारिश के बावजूद मसूरी में स्वयंसेवकों ने भव्य संचलन निकाला। इस दौरान उन्होंने अनुशासन, एकता, संगठनात्मक भावना ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण कार्यालय, मसूरी। अत्यंत खराब मौसम और बारिश के बावजूद मसूरी नगर में स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासन, एकता, संगठनात्मक भावना एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए भव्य संचलन निकाला गया। इस से पूर्व स्वयंसेवकों द्वारा शस्त्र पूजन किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कुलड़ी से प्रारम्भ होकर किताबघर तक निकले इस संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। सुव्यवस्थित पंक्तियों में कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों का यह संचलन शहीद स्थल, मालरोड़ होते हुए गांधी चौक तक गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर बौद्धिक प्रमुख अनुज तायल के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से स्वयंसेवकों को संगठन के उद्देश्यों, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों, सामाजिक समरसता तथा समाज जीवन में सकारात्मक भूमिका निभाने के महत्व से अवगत कराया।
उन्होंने समाज में जागरूकता, सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित की भावना को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। संचलन का नेतृत्व मसूरी नगर कार्यवाह सुमन नौटियाल, महानगर सह प्रचार प्रमुख मनोज रयाल तथा सह नगर कार्यवाह दिनेश बर्त्वाल ने किया।
उनके नेतृत्व में संचलन की सुव्यवस्थित व्यवस्था और स्वयंसेवकों की सामूहिक सहभागिता आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सभासद रणवीर कंडारी, कुशाल राणा, विजय रमोला, विजय बिन्दवाल, सतीश ढौंडियाल, जगवीर भंडारी, गंभीर पंवार एवं रमेश डिमरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
