नीली बत्ती, हूटर, पुलिस की नेम प्लेट और लोगो... मसूरी में सीज हुई HR नंबर की गाड़ी
मसूरी पुलिस ने नीली बत्ती, हूटर और पुलिस लोगो के अनधिकृत प्रयोग पर बड़ी कार्रवाई की है। माल रोड पर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मसूरी। नीली बत्ती, हूटर, पुलिस की नेम प्लेट एवं पुलिस लोगो के अनधिकृत प्रयोग पर मसूरी पुलिस ने बडी कार्रवाई की और कई वाहन सीज किए गए।
कोतवाली को कंट्रोल रूम के माध्यम से 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि मॉल रोड, मसूरी क्षेत्र में वाहन संख्या HR 98E 9325 के चालक द्वारा वाहन पर नीली बत्ती लगाकर एवं हूटर का अनधिकृत प्रयोग करते हुए हुड़दंग किया जा रहा था ।
वाहनों की चेकिंग की गई
उक्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली मसूरी की थाना मोबाइल व चीता पुलिस द्वारा संबंधित वाहन की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहन पर नीली बत्ती एवं हूटर का अनधिकृत प्रयोग किया जाना पाया गया।
उक्त उल्लंघन के संबंध में मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को सीज किया गया।
कोतवाल नरेंद्र गहलावत ने बताया कि मसूरी पुलिस की आमजन से अपील है कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने वाहनों पर नीली बत्ती, हूटर, पुलिस की नेम प्लेट, पुलिस लोगो अथवा अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का अनधिकृत प्रयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
