विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोड़ी-पत्थर बिछाकर सड़क का निर्माण करना भूला नगर निगम, परेशानी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 20 May 2019 12:38 PM (IST)

लक्ष्मण झूला रोड स्थित भैरव कॉलोनी से चौदह बीघा तटबंध को जोड़ने वाला मार्ग यहां सीवर लाइन बिछाए जाने के बाद उधड़ गया था।

रोड़ी-पत्थर बिछाकर सड़क का निर्माण करना भूला नगर निगम, परेशानी
रोड़ी-पत्थर बिछाकर सड़क का निर्माण करना भूला नगर निगम, परेशानी

ऋषिकेश, जेएनएन। लक्ष्मण झूला रोड स्थित भैरव कॉलोनी से चौदह बीघा तटबंध को जोड़ने वाला मार्ग यहां सीवर लाइन बिछाए जाने के बाद उधड़ गया था। एक माह पूर्व ठेकेदार ने इस मार्ग पर काम शुरू किया मगर, कुछ दिन बाद बंद कर दिया। इस मार्ग पर दोपहिया सवार व पैदल लोग चोटिल हो रहे हैं।

भैरव मंदिर कॉलोनी के समीप बन रहे सीवर लिफ्टिंग प्लांट को करीब एक वर्ष पूर्व लक्ष्मणझूला मार्ग पर बिछी मुख्य लाइन से जोड़ा गया था। इस लाइन को जोड़ने के लिए यहां मार्ग की खुदाई की गई थी। मगर, एक वर्ष का समय गुजर जाने के बाद इस मार्ग को दुरुस्त नहीं किया जा सका। पेयजल निगम की गंगा विंग ने इस सड़क के निर्माण के लिए धनराशि नगर निगम ऋषिकेश में जमा करा दी थी।

इस मार्ग के निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा श्मशान घाट से भैरव कॉलोनी तक के एक किलोमीटर मार्ग के टेंडर भी निकाले थे। ठेकेदार ने श्मशान घाट से मुख्य मार्ग पर सड़क का निर्माण भी पूरा कर दिया। मगर भैरव कॉलोनी में करीब एक माह पूर्व रोड़ी-पत्थर बिछाए जाने के बाद भी अभी तक मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया। आलम यह है कि आए दिन यहां दोपहिया सवार व पैदल चलने वाले लोग चोटिल हो रहे हैं।

स्थानीय निवासी कुसुम कश्यप, रोहित पाल ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर निगम के अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया है। मगर, कोई इसकी सुध नहीं ले रहा है। नगर निगम के सहायक अभियंता आनंद सिंह मिश्रवाण ने बताया कि सीवर लाइन की टेस्टिंग न होने के कारण मार्ग के निर्माण का काम रोका गया था। जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: नगर निगम ने कूड़ा फेंकने और थूकने पर 27 लोगों का किया चालान

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्राः 554 स्थानों पर मंडरा रहा है सड़क दुर्घटना का खतरा

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।