ऋषिकेश में कथा सुनने आई मध्य प्रदेश की महिला और बेटी गंगा में बहीं, खोज जारी
मध्य प्रदेश से ऋषिकेश रामकथा सुनने आई मनु उपाध्याय और उनकी बेटी गौरी गंगा स्नान करते समय नदी में बह गईं। ये घटना ब्रह्मपुरी में राम तपस्या आश्रम के पास हुई। एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि वे अपने परिवार के साथ कथा में शामिल होने आई थीं तभी यह हादसा हुआ।

जासं, ऋषिकेश। ब्रह्मपुरी में राम तपस्या आश्रम में कथा सुनने पहुंची मध्यप्रदेश की मनु उपाध्याय पत्नी मनीष उपाध्याय और उनकी बेटी गौरी गंगा स्नान के दौरान बह गईं। दोनों
गांधी मार्ग, कैलारस, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश से स्वजन के साथ राम कथा में शामिल होने आई थीं। इंस्पेक्टर एसडीआरएफ कविंद्र सजवान ने बताया कि टीम दोनों को तलाश रही हैं।
ऋषिकेश। ब्रह्मपुरी के राम तपस्या आश्रम के पास मां और बेटी गंगा के तेज बहाव में बह गईं। दोनों मध्य प्रदेश से स्वजनों के साथ राम कथा में शामिल होने आई थी। एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही हैं।
इंस्पेक्टर एसडीआरएफ कविंद्र सजवान ने बताया कि ब्रह्मपुरी में राम कथा चल रही है।
राम तपस्या आश्रम में कथा सुनने आए लोग बुधवार सुबह गंगा स्नान करने गए थे। गंगा के तेज बहाव में मनू उपाध्याय पत्नी मनीष उपाध्याय, निवासी कैलाश रस मोरियाना मध्य प्रदेश और उनकी पुत्री गौरी बहने लगे। साथ आए लोगों की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची। अभी मां बेटी का पता नहीं लग पाया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।