विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Monsoon Session: 5 सितंबर से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, 600 से ज्यादा तैयार है सवाल

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Thu, 31 Aug 2023 09:47 AM (IST)

Uttarakhand Assembly Monsoon Session सत्र की शुरुआत पांच सितंबर को होगी और इस दिन अध्यादेशों को सदन के पटल पर ...और पढ़ें

5 सितंबर से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, 600 से ज्यादा तैयार है सवाल
5 सितंबर से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, 600 से ज्यादा तैयार है सवाल

देहरादून, राज्य ब्यूरो। विधानसभा का मानसून सत्र पांच सितंबर से प्रारंभ होगा। राजभवन से हरी झंडी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। सत्र के पहले दिन अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

विधायकों ने सत्र के लिए अभी तक 614 प्रश्न लगाए हैं। कैबिनेट की हाल में हुई बैठक में विधानसभा के मॉनसून सत्र का आयोजन पांच से आठ सितंबर तक करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी। विधानसभा सचिवालय ने इसके बाद प्रस्ताव राजभवन को भेजा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना जारी करने के साथ ही सत्र का तिथिवार अंतिम कार्यक्रम भी प्रस्तावित कर दिया है।

पेश किया जाएगा अनुपूरक बजट

सत्र की शुरुआत पांच सितंबर को होगी और इस दिन अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखने के साथ ही विधायी कार्य होंगे। इसी दिन सरकार की ओर से अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। छह सितंबर को अनुपूरक बजट पर अनुदानवार चर्चा होगी। सात सितंबर को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। आठ सितंबर को अनुपूरक बजट से संबंधित विधेयक पारित होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।