Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में तेज हुई मानसून की बारिश, IMD ने तीन जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

    Updated: Sat, 07 Sep 2024 08:43 AM (IST)

    उत्तराखंड में मानसून की बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को देहरादून में कई क्षेत्रों में एक घंटे मूसलधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को चमोली पौड़ी और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अन्य पांच जिलों देहरादून रुद्रप्रयाग टिहरी उत्तरकाशी और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है।

    Hero Image
    तेज वर्षा के चलते हाथीबड़कला रोड के समीप रेनकोट पहनकर बच्चों को बचाव कर जाता वाहन सवार। जागरण

    जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रदेशभर में मानसून की वर्षा का दौर फिलहाल जारी रहेगा। शुक्रवार दोपहर बाद देहरादून में कई क्षेत्रों में एक घंटे मूसलधार वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को चमोली, पौड़ी व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा सकती है, इसे देखते हुए इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया कि राज्य के अन्य पांच जनपदों देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ एक से दो दौर तेज वर्षा हो सकती है। 13 सितंबर को एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने से पर्वतीय जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है।

    शुक्रवार को देहरादून के आशारोड़ी में 36.3 मिमी, झाझरा में 33.6 मिमी, विकासनगर में 31.5 मिली वर्षा रिकार्ड की गई।

    इसे भी पढ़ें- Kedarnath आपदा प्रभावित व्यवसायियों को उत्‍तराखंड सरकार ने दी राहत, मुख्यमंत्री राहत कोष से नौ करोड़ जारी

    देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 24.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि तीन जनपदों में भारी वर्षा व पांच में सामान्य वर्षा होने की संभावना है। अभी मानसून की वर्षा जारी रहने की संभावना है।

    इसे भी पढ़ें-Dehradun के वेल्हम बॉयज स्कूल में रिटायर्ड पुलिस अफसर के बेटे संग घिनौनी करतूत, एनएसयूआई छात्र जबरन कैंपस में घुसे