विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों को दी गांवों में सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने की सलाह

By Sumit KumarEdited By:
Published: Thu, 03 Jun 2021 06:08 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 10:10 PM (IST)

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को संक्रमण से बचाव के लिए जिम्मेदारी ...और पढ़ें

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक सामान भी प्रदान किया।
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक सामान भी प्रदान किया।

संवाद सहयोगी, विकासनगर: सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को संक्रमण से बचाव के लिए जिम्मेदारी के साथ प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा यदि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर प्रयास करेंगे तो कोरोना से गांवों को मुक्त व सुरक्षित रखा जा सकेगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को वितरण के लिए संक्रमण से सुरक्षा के लिए आवश्यक सामान भी प्रदान किया।

सुद्धोवाला स्थित विधायक के कैंप कार्यालय पर एकत्रित हुए भाजपा के शिवालिक मंडल के कार्यकर्त्‍ताओं व ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्यों को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, फेस शील्ड, आयुष्मान किट, छिड़काव हेतु दवाईयां आदि सामान प्रदान किए। उन्होंने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से ग्रामीण इलाकों में संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस का आरोप, कोरोना वायरस से सुरक्षा में विस्थापित क्षेत्र की हो रही अनदेखी

उन्होंने कहा इस बार कोरोना का संक्रमण शहरों से निकलकर गांवों में व्यापक स्तर पर फैला है। जिसका बड़ा कारण ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण के प्रति बरती जाने वाली लापरवाही रही है। यदि पंचायत के सभी प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो इस प्रकार की स्थिति को काबू में किया जा सकता है। विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से जिम्मेदारी के साथ संक्रमण से बचाव को प्रयास करने की अपील की। इस अवसर पर शिवालिक मंडल अध्यक्ष विनोद कश्यप, रवि कश्यप अर्चना क्षेत्री, कमल कश्यप, राहुल थापा, शुभम कंडवाल, नरेश कुमार, मोहित आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का पुलिस कर्मियों के समर्थन में सीएम को पत्र

 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें