विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले मिस ओलंपिया फिर बॉलीवुड है बॉडी बिल्डर भूमिका का लक्ष्य

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 11 Jul 2017 01:57 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jul 2017 08:51 PM (IST)

विश्व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप की विजेता महिला बॉडी बिल्डर भूमिका शर्मा का पहला लक्ष्य मिस यूनिवर्स एवं मिस ओलंपिया खिताब पर है। इसके बाद वह बॉलीवुड में जलवे बिखेरेंगी।

पहले मिस ओलंपिया फिर बॉलीवुड है बॉडी बिल्डर भूमिका का लक्ष्य
पहले मिस ओलंपिया फिर बॉलीवुड है बॉडी बिल्डर भूमिका का लक्ष्य

देहरादून, [जेएनएन]: विश्व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप की विजेता महिला बॉडी बिल्डर भूमिका शर्मा भले ही निर्देशक शेखर शिरीन की फिल्म 'कोड-यूएल' में कमांडो की भूमिका को लेकर उत्साहित हों, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान मिस यूनिवर्स एवं मिस ओलंपिया खिताब पर है। ऐसा नहीं है कि भूमिका इंडस्ट्री में पांव जमाना नहीं चाहती, बल्कि वह बॉलीवुड की एक स्थापित अभिनेत्री बनने की भी तैयारी कर रही है। लेकिन, इसकी शुरुआत वह मिस ओलंपिया का खिताब जीतने के बाद ही करेंगी। 

भूमिका शेखर शिरीन की फिल्म में कमांडो की भूमिका निभाएंगी। उनकी टीम में पांच लोग होंगे और सभी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का प्रोडक्शन इंडो-अफगान कोलेबोरेशन द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म एक मिलिट्री ऑपरेशन पर आधारित है। 

जल्द ही भूमिका मुंबई रवाना होंगी, जहां एक माह तक मूवी की वर्कशॉप आयोजित होगी। इसके बाद अगले माह वह शूटिंग के लिए काबुल (अफगानिस्तान) जाएंगी। जहां उनकी 20 से 25 दिन की शूटिंग प्रस्तावित है। 

दैनिक जागरण से बातचीत में भूमिका ने बताया कि बॉडी बिल्डिंग के साथ वह एक्टिंग में काफी रुचि रखती हैं। उनका सपना है कि वह दोनों ही क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करें। लेकिन, यदि प्राथमिकता की बात करें तो पहले बॉडी बिल्डिंग ही है। बताया कि इस फिल्म के लिए भी उन्होंने इसलिए हां की है कि इससे उनके वर्कआउट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता से पहले उनका शूट भी समाप्त हो जाएगा। 

बताया कि मिस ओलंपिया का खिताब जीतने के बाद उनका लक्ष्य फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित होना होगा। इसके लिए भी वह उसी जी-जान से मेहनत करेंगी, जितनी वह बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में कर रही हैं। 

फिल्म में दिखेंगे सिक्स पैक

भूमिका इस बात से काफी उत्साहित हैं कि फिल्म में उन्हें कमांडो की भूमिका निभानी है, जहां उन्हें अपने सिक्स पैक एब्स दिखाने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें: गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन के बेटे ने फ्रांस में जीता रजत

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर बुमराह के दादा थे तीन फैक्ट्री के मालिक, अब चला रहे टेंपो

यह भी पढ़ें: वर्ल्‍ड स्कूल गेम्स में अनु कुमार ने जीता रजत पदक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।