Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में महिला से किया दुष्कर्म, जिंदा जलाने की दी धमकी

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 10 Jul 2020 11:18 AM (IST)

    नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्‍कर्म के बाद आरोपित ने पीड़ित महिला को जिंदा जलाने की धमकी दी है।

    देहरादून में महिला से किया दुष्कर्म, जिंदा जलाने की दी धमकी

    देहरादून, जेएनएन। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्‍कर्म के बाद आरोपित ने पीड़ित महिला को जिंदा जलाने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसओ दिलवर सिंह नेगी के अनुसार, महिला ने जोगीवाला चौकी में शिकायत की है। उसमें उसने बताया कि आरोपित नशिम अहमद निवासी कुटला नवादा गुरुवार सुबह करीब 11 से 12 बजे मेरे घर में घुस आया। उसने आरोप लगाया कि वह छेड़छाड करने लगा। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपित महिला को मारने पीटने लगा और किसी को ना बताने की चेतावनी दी। 

    आरोपित ने पूरे परिवार को जिदां जलाने की धमकी भी दी। महिला ने कहा कि उसके घर में जवान बेटीयां है। उसे भी उससे खतरा है। महिला के विरोध करने पर आरोपित छत के रास्ते कुद कर भाग गया। इससे पहले एक जुलाई को जब महिला शाम के समय काम से घर आ रही थी तब रास्ते में प्रवेश विहार नवादा वाले गली से आरोपित ने जबरदस्ती हाथ पकड कर महिला को बद्रीपुर रोड एक खंडर वाली मकान में ले गया, वहां महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     नाबलिग से दुष्‍कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

    थाना इंचार्ज अमरजीत के अनुसार, नाबलिग से दुष्‍कर्म का आरोपित गौतम फरार चल रहा था। उसके खिलाफ पोक्सो में मुकदमा दर्ज है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे रिंग रोड से गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से सहारनपुर (यूपी) का रहने वाला है।

    यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से शादीशुदा व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार Dehradun News