विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग छात्रा को फुसलाकर भगाकर ले जाने के बाद किया दुष्कर्म

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 10 Oct 2018 10:01 AM (IST)

कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग छात्रा को फुसलाकर भगाकर ले जाने के बाद किया दुष्कर्म
नाबालिग छात्रा को फुसलाकर भगाकर ले जाने के बाद किया दुष्कर्म

देहरादून, [जेएनएन]: कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

इंस्पेक्टर सूर्यभूषण निवासी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर है। बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक नीतीश चौहान उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। 

सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया और मंगलवार को नाबालिग को आईएसबीटी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। 

नाबालिग ने अपने बयानों में आरोपित पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट में भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाकर युवक ने की छेड़छाड़, मुकदमा

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से सहकर्मी ने किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात

यह भी पढ़ें: युवती से छेड़छाड़ के आरोपित को तीन साल की सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।