Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छात्रा से किया दुष्कर्म, फिर देने लगा जान से मारने की धमकी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 01 Sep 2018 01:21 PM (IST)

    एत युवक ने छात्रा से न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी के साथ ही सामूहिक दुष्कर्म की धमकी भी दी।

    छात्रा से किया दुष्कर्म, फिर देने लगा जान से मारने की धमकी

    देहरादून, [जेएनएन]: थाना प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने छात्रा से न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी के साथ ही सामूहिक दुष्कर्म की धमकी भी दी। शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसओ प्रेमनगर मुकेश त्यागी ने बताया कि एक छात्रा ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी प्रवीण नाम के युवक से बातचीत हुई। बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और इसके बाद दोनों ने मिलना-जुलना शुरू कर दिया। 

    बताया कि विगत 26 अगस्त को प्रवीण ने उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता के मुताबिक जब उसने आरोपित की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि पुलिस से शिकायत करने पर वह उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करेगा। 

    पीड़िता के मुताबिक इस बात को लेकर तब से वह धमकाता रहता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडि़त छात्रा की तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल और पड़ताल के बाद आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    दुष्कर्म में पति का साथ देने वाली पत्नी भी गिरफ्तार

    पति द्वारा किए गए दुष्कर्म के बाद पीड़िता को धमकाने के आरोपित महिला को भी राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

    एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि जून में राजपुर क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसमें पीड़िता के सगे चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

    बताया कि नाबालिग ने अपने बयानों में कहा था कि जब उसने यह बात चाची को बताई तो उसके घटना का जिक्र किसी और से न करने के लिए धमकाया। जिसके बाद जांच में चाची को भी सहअभियुक्त बनाया गया था। चाची को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें: दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को दस साल की सजा

    यह भी पढ़ें: बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या का मामला, पीड़ित परिवार को शिफ्ट करने का आदेश

    यह भी पढ़ें: उत्‍तरकाशी में किशोरी से दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले का हुआ खुलासा, एक आरोपित गिरफ्तार