Move to Jagran APP

तीर्थनगरी में योग सीखने आई अमेरिकी महिला से दुष्कर्म Dehradun News

योग सीखने के लिए तीर्थनगरी आई अमेरिकी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला यहां एक योगशाला में योग सीख रही थी।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 01:36 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 01:36 PM (IST)
तीर्थनगरी में योग सीखने आई अमेरिकी महिला से दुष्कर्म Dehradun News

ऋषिकेश, जेएनएन। योग सीखने के लिए तीर्थनगरी आई अमेरिकी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला यहां एक योगशाला में योग सीख रही थी। पुलिस ने योगशाला के आरोपित स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

loksabha election banner

घटना मुनिकीरेती थाने की तपोवन पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित नाथ योगशाला की है। मुनिकीरेती थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी के अनुसार पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह अमेरिका से यहां योग सीखने आई थी। योगशाला में बीते मंगलवार की रात जन्मदिन पार्टी थी। महिला का आरोप है कि पार्टी के बाद योगशाला में काम करने वाले गीतांश नाम के व्यक्ति ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

10 दिन में दूसरी विदेशी महिला से दुष्कर्म 

मुनिकीरेती थानाक्षेत्र में विदेशी पर्यटकों और साधकों के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्र में बीते 10 दिन में यह विदेशी महिला से दुष्कर्म का दूसरा मामला है। इससे पहले बीती पांच मार्च को तपोवन स्थित विश्व चेतना आश्रम में ठहरी जापानी महिला ने आश्रम में अपने साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित आश्रम के स्वामी बाबा दयानंद पुरी को गिरफ्तार किया था। 

देवेंद्र बिहार में मनचलों का आतंक

ऋषिकेश की श्यामपुर पुलिस चौकी के देवेंद्र विहार क्षेत्र में स्थानीय लोग मनचलों के आतंक से परेशान हैं। परेशान लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गुमानीवाला ग्राम सभा के अंतर्गत देवेंद्र विहार क्षेत्र में स्कूटी और बाइक सवार मनचलों से लोग खासे परेशान हैं। 

उप प्रधान राजेश व्यास के साथ बड़ी संख्या में परेशान लोगों ने श्यामपुर पुलिस चौकी पहुंचकर उप निरीक्षक अरुण त्यागी को ज्ञापन सौंपे। देवेंद्र बिहार वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े स्थानीय लोगों ने बताया कि देवेंद्र विहार गली नंबर 13 और 14 सहित अगापे मिशन स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में स्कूटी और बाइक लिए कई लड़के लड़कियां बीच सड़क पर खड़े रहते हैं। 

यह भी पढ़ें: चौरासी कुटी में जर्मनी की युवती के साथ छेड़छाड़, पुलिस अनजान Dehradun News

एक दुपहिया में तीन से चार लोग सवार होकर तेज आवाज निकालते हुए यहां अक्सर घूमते रहते हैं। जिससे विशेष रूप से महिलाएं और बुजुर्ग ज्यादा परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। जिससे कुछ दिन यहां राहत मिली। मगर, अब फिर से इस तरह के असामाजिक तत्व यहां सक्रिय हो गए हैं। ज्ञापन देने वालों में जेआर चमोली, रविंद्र चौधरी, यूपी खंडूड़ी, शांति देवी, सुधीर कंडवाल आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: नाबालिग को बहला-फुसलाकर तीन दिन तक दुष्कर्म, प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी युवती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.