विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun: बैंक का गार्ड बताकर ATM कार्ड बदल पैसे निकालने वाला शातिर गिरफ्तार, 50 हजार रुपये कैश व 40 ATM बरामद

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Tue, 13 Jun 2023 04:00 PM (IST)

देहरादून पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को बैंक का गार्ड बताते हुए एटीएम बदलकर ...और पढ़ें

खुद को बैंक का गार्ड बताते हुए एटीएम बदलकर खुद रुपए निकालने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार
खुद को बैंक का गार्ड बताते हुए एटीएम बदलकर खुद रुपए निकालने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

देहरादून, जागरण टीम: अगर आप भी एटीएम मशीन में रुपए निकालने जा रहे हैं तो किसी की मदद लेने से बचें। देहरादून पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को बैंक का गार्ड बताते हुए एटीएम बदलकर खुद रुपए निकाल लेता था। आरोपी की पहचान सोनू उर्फ कमल गुप्ता निवासी ढकरानी विकासनगर के रूप में हुई है।

खुद को गार्ड बताकर बदले एटीएम

एसपी क्राइम सर्वेश कुमार ने बताया कि दो व्यक्तियों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह घंटाघर स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से रुपए निकालने जा रहे थे तो वहां गार्ड ने उनका एटीएम बदलकर दूसरे एटीएम से रुपए निकाल दिए। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 50 हजार रुपये नकद और 40 एटीएम विभिन्न बैंकों के बरामद किए गए हैं। आरोपी सोनू के खिलाफ सहसपुर थाने में धोखाधड़ी, कुतुबशेर सहारनपुर यूपी में दुष्कर्म गंगानगर कोतवाली में स्कूटी चोरी और कोतवाली शहर में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।