Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तराखंड की राजधानी में अवैध निर्माण पर लगाम को बनीं पांच टीम, अब हर शनिवार होगा बुलडोजर का वार

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 04:59 PM (IST)

    मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला किया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि हर शनिवार को विशेष सीलिंग और ध्वस्तीकरण अभियान चलेगा। यह अभियान 20 सितंबर और 27 सितंबर 2025 को दो चरणों में चलेगा। अभियान की निगरानी सचिव मोहन सिंह बर्निया को सौंपी गई है। एमडीडीए के इस निर्णय से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

    Hero Image
    अवैध निर्माण करने वालों की अब खैर नहीं। File

    जागरण संवाददाता, देहरादून। अवैध निर्माण करने वालों की अब खैर नहीं। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के विरुद्ध बड़ा अभियान छेड़ने का फैसला किया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दो टूक कहा है कि हर शनिवार को विशेष सीलिंग और ध्वस्तीकरण अभियान चलेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी केमुताबिक यह अभियान 20 सितंबर और 27 सितंबर 2025 को दो चरणों में चलेगा। उपाध्यक्ष तिवारी ने पूरे अभियान की निगरानी सचिव मोहन सिंह बर्निया को सौंपी है।वहीं, प्रत्येक टीम के बीच समन्वय स्थापित करने का जिम्मा सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज को दिया गया है। शनिवार सुबह 10 बजे हरबर्टपुर स्थित एमडीडीए कार्यालय से सभी टीमों के साथ अभियान की शुरुआत करेंगे।

    पांच विशेष टीमें गठित, यह हैं सभी सदस्य

    पहली टीम

    • नेतृत्व: सहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह रावत
    • अवर अभियंता: प्रीतम सिंह चौहान, सचिन तोमर, हर्षित मैठाणी, नितिन राणा
    • सुपरवाइजर: संबद्ध सुपरवाइजर

    दूसरी टीम

    • नेतृत्व: सहायक अभियंता विजय सिंह रावत
    • अवर अभियंता: मनीष नौटियाल, प्रियंका, नैंसी शर्मा, प्रवेश नौटियाल
    • सुपरवाइजर: संबद्ध सुपरवाइजर

    तीसरी टीम

    • नेतृत्व: सहायक अभियंता निशांत कुकरेती
    • अवर अभियंता: जयदीप सिंह, नेहा बर्थवाल, जितेंद्र सिंह, गौरव तोमर
    • सुपरवाइजर: संबद्ध सुपरवाइजर

    चौथी टीम

    • नेतृत्व: सहायक अभियंता सुरजीत सिंह रावत
    • अवर अभियंता: विक्रम सिंह, यशपाल, मनीष मैहर, ललित नेगी
    • सुपरवाइजर: संबद्ध सुपरवाइजर

    पांचवीं टीम

    • नेतृत्व: सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज
    • अवर अभियंता: अभिजीत थलवाल, अभिजीत भरद्वाज, सिद्धार्थ सेमवाल, पूनम सकलानी
    • सुपरवाइजर: संबद्ध सुपरवाइजर

    वीडियोग्राफी और पुलिस बल अनिवार्य

    एमडीडीए उपाध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कार्रवाई की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी। पुलिस बल की मौजूदगी में ही सीलिंग और ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को समय पर मौके पर पहुंचने और कार्रवाई को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के आदेश दिए गए हैं।

    अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप

    एमडीडीए का यह निर्णय अवैध निर्माण करने वालों के लिए सीधी चेतावनी है। लंबे समय से देहरादून और मसूरी क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण तेजी से फैल रहे थे। अब सख्त एक्शन की तैयारी के बाद अवैध निर्माण करने वालों के साथ ही बिल्डरों और प्रापर्टी डीलरों में हड़कंप की स्थिति है।