Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्षेत्र पंचायत सदस्‍य समेत कई महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्‍यता

    By Sumit KumarEdited By:
    Updated: Sun, 14 Feb 2021 11:06 PM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली के नेतृत्व में मसूरी विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण की। रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के समक्ष महिलाएं कांग्रेस में शामिल हुईं।

    Hero Image
    मसूरी विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण की।

    जागरण संवाददाता, देहरादून: प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली के नेतृत्व में मसूरी विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण की। रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी में महिलाएं कांग्रेस में शामिल हुईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्‍य सरकार की जन विरोधी नीतियों से आमजन परेशान है। पेट्रोल-  डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है।घरेलू गैस के दाम पर अंकुश नहीं लग रहा है। भाजपा सरकार जनता से जो भी वादा करती है उसे निभाना भी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल है और जनता भी कांग्रेस से लगातार जुटती जा रही है।

    यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- सरकार ने अवरुद्ध किया प्रेमनगर का विकास

    सदस्यता ग्रहण करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य बिलासपुर कांडली नेहा थापा, ग्राम प्रधान घंगोड़ा दुर्गा राई, ग्राम प्रधान कांडली लव कुमार तमंग, उप प्रधान हरियावला खुर्द आशा क्षेत्री, विनीता खतरी, नीलम शर्मा, नंदा लिंबू, कल्पना थापा, सपना कुंवर, उषा चौहान, गीता नेगी, शशि बिष्ट, रीना देवी, आशु थापा, अंजू, माया, मीना, सुशीला, पुष्पलता, सरला, लीला, सरू थापा, मंजू, बबीता, बिमला, राधा,नीरू, लिला, समेत सैकड़ों महिलाओ को कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस का पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना,महानगर अध्यक्ष लाल  चंद शर्मा, महेश जोशी आदि मौजूद रहे। 

    यह भी पढ़ें-हरीश रावत महाराष्ट्र सरकार के समर्थन में उतरे, कहा- मोदी राज में राज्यपाल भाजपा कार्यकर्त्ता के रूप में कर रहे काम

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें