विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस प्रभारी का दौरा सियासी पर्यटन, पार्टी में टिकट को लेकर मचेगी खींचतान: महेंद्र भट्ट

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:22 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए उनके प्रदेश प्रभारी के दौरे को सियासी पर्यटन बताया। उन्होंने दावा किया कि 2022 में हारी हुई 23 सीटों पर भी इस बार भाजपा कमल खिलाएगी, क्योंकि जनता को विकास कार्यों से बदलाव महसूस हो रहा है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर विकास कार्यों को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों से जनता को बदलाव महसूस हो रहा है।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जिन 23 सीटों पर भाजपा को हार मिली थी, इस बार वहां भी कमल खिलेगा। भट्ट ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के उत्तराखंड दौरे को सियासी पर्यटन करार दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता उनके दौरे को गंभीरता से लेकर आपस में गुटबाजी और खींचतान कर रहे हैं, जबकि पार्टी के भीतर टिकट को लेकर असली संघर्ष अभी बाकी है।

उनके मुताबिक कांग्रेस में टिकट वितरण के समय न जनता की सुनी जाती है और न कार्यकर्ताओं की। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, अटल आयुष्मान योजना, उज्ज्वला, सौभाग्य, पीएम सूर्य घर और हर घर नल से जल जैसी योजनाओं का लाभ प्रदेश के लोगों को मिल रहा है।

उन्होंने दावा किया कि इन योजनाओं से आम लोगों की बिजली, पानी, स्वास्थ्य और खाद्यान्न जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याएं कम हुई हैं। उन्होंने कहा कि नकल निरोधक कानून के संरक्षण में हुई परीक्षाओं के माध्यम से 35 हजार से अधिक नियुक्तियां हुई हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि सरकार की कार्रवाई से प्रभावित लोगों के प्रति पार्टी सहानुभूति रखती है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड-नेपाल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंतनगर से काठमांडू के बीच शुरू हो सीधी उड़ान: सतपाल महाराज

यह भी पढ़ें- बजरंग दल कार्यकर्ता के खिलाफ देहरादून में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, पहाड़ की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी का विरोध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।