विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आम आदमी को लगा झटका, इतने रुपये बढ़ी रसोई गैस की कीमतें

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 01 Jun 2019 01:09 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 08:28 PM (IST)

तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दाम में एक बार फिर बढ़ोत्तरी की है। इसी के साथ सब्सिडी वाले रसोई ...और पढ़ें

आम आदमी को लगा झटका, इतने रुपये बढ़ी रसोई गैस की कीमतें
आम आदमी को लगा झटका, इतने रुपये बढ़ी रसोई गैस की कीमतें

देहरादून, जेएनएन। तेल कंपनियों ने रसोई गैस (14.2 किग्रा) के दाम में एक बार फिर 24.98 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। इसी के साथ सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 729.27 रुपये से बढ़कर 754.25 रुपये हो गया है। सब्सिडी को हटाकर गैस के वास्तविक दाम की गणना करें तो पहले की तुलना में अब गैस करीब दो रुपये मंहगी हुई है। संशोधित दाम शनिवार सुबह से लागू हो जाएंगे। 

अभी तक 14.2 किग्र्रा गैस सिलेंडर 729.27 रुपये का मिलता था, जिसमें सब्सिडी 228 रुपये आती थी, यानि गैस का दाम 501 रुपये था। जबकि, संशोधित दाम के अनुसार, 24.98 रुपये की वृद्धि के साथ सिलेंडर 754.25 रुपये में मिलेगा, जिसमें अब करीब 251.25 रुपये सब्सिडी आने का अनुमान है, यानि गैस का वास्तविक दाम 503 हो गया है। यानि पहले के गैस के वास्तविक दाम से करीब दो रुपये ज्यादा।

शुक्रवार देर रात तेल कंपनियों की ओर से संशोधित दाम जारी किए गए हैं। वहीं, कॉमर्शिलय सिलेंडर (19 किग्र्रा) के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। बल्कि इसमें 18 पैसे की कमी आई है। 19 किग्र्रा सिलेंडर 1356.48 रुपये का मिलेगा। आइओसी के एरिया चीफ मैनेजर प्रभात कुमार वर्मा ने भी संशोधित दामों की पुष्टि की है। बता दें कि महीने के अंतिम तारीख को तेल कंपनियां रसोई गैस के दाम पर निर्णय लेती हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बिजली क्षेत्र में निजी कंपनियों की होगी एंट्री, सौंपा जाएगा ये काम

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में राशन कार्डों के नवीनीकरण में लग सकता है और वक्त, जानिए वजह

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।