लंबे वीकेंड पर उत्तराखंड आ रहे सैलानियों के लिए स्पेशल रूट प्लान, देहरादून में एंट्री करते ही बदल जाएंगे रास्ते
पुलिस ने देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश में त्योहारों और लंबे वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए यातायात योजना जारी की है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। चार दिन के लंबे वीकेंड पर लगने वाले जाम से निपटना पुलिस के लिए एक बार फिर चुनौती रहेगी।
शनिवार व रविवार को वीकेंड जबकि 20 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी है, ऐसे में चार दिन के वीकेंड में बड़ी संख्या में पर्यटक देहरादून, मसूरी व ऋषिकेश पहुंच सकते हैं। इसको लेकर पुलिस की ओर से यातायात प्लान जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश व हिमाचल से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट
- एक्सप्रेस वे (डाटकाली) से मसूरी के लिए: प्लान ए- डाटकाली – आरटीओ चेकपोस्ट – ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा - आइएसबीटी - शिमला बाइपास - सेंट ज्यूड्स चौक – कमला पैलेस – बल्लीवाला फ्लाई ओवर –बल्लूपुर - कैंट तिराहा – सप्लाई डिपो- जोहडी तिराहा– पुरकुल गांव तिराहा – कुठालगेट – मसूरी
प्लान बी: ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा- लक्ष्मी धर्मकांटा तिराहा -सेंट ज्यूड्स चौक -कमला पैलेस -बल्लूपुर चौक- कैंट चौक-सर्किट हाऊस तिराहा -बीजापुर गांव- किमाडी - हाथीपांव -मसूरी
- एक्सप्रेस वे (डाटकाली से चकराता) के लिए: डाटकाली – आरटीओ चेकपोस्ट– ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा – जीएमएस रोड होते हुए सेंट ज्यूड्स चौक – नया गांव – सिंघनीवाला से न्यू देहरादून पांवटा फ्लाई ओवर – लांघा रोड़ से –चकराता- प्रेमनगर - बल्लूपुर चौक - कौलागढ़ - कैंट तिराहा – सफ्लाई डिपो- किमाड़ी- लंबीधार- हाथीपांव – जीरो बैंड – मसूरी
वापसी का रूट प्लान
- मसूरी से हिमाचल जाने वाले वाहनों के लिए: कुठालगेट –पुराना राजपुर रोड -साईं मंदिर डायवर्जन-जोहड़ी गांव कट से सीएसडी तिराहा – कैंट तिराहा- बल्लूपुर – अपने गंतव्य स्थान तक
- मसूरी से आशारोड़ी जाने वाले वाहनों के लिए: कुठालगेट –पुराना राजपुर रोड- साईं मंदिर – डायवर्जन- दिलाराम-यूकेलिप्टस-ईसी रोड –फब्बारा चौक –रिस्पना पुल- आइएसबीटी- आशारोड़ी
- मसूरी से ऋषिकेश मार्ग: कुठालगेट- पुराना राजपुर रोड़- साईं मंदिर- किरशाली चौक –कालागांव- मालदेवता- थानो रोड़- भानियावाला तिराहा – ऋषिकेश
- ऋषिकेश व हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट: ऋषिकेश – एयरपोर्ट तिराहा- एसडीआरएफ तिराहा-थानो रोड़-महाराणा प्रताप तिराहा-छह नंबर पुलिया- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग-आइटी पार्क-किरशाली चौक- साईं मंदिर तिराहा –डायवर्जन- कोठालगेट- मसूरी- डोईवाला – मोहकमपुर फ्लाई ओवर- कैलाश अस्पताल से यू टर्न होते हुए जोगीवाला - छह नंबर पुलिया- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग-आइटी पार्क-किरशाली चौक- साईं मंदिर तिराहा –डायवर्जन- कोठालगेट- मसूरी
- दबाव होने की स्थिति में: डोईवाला – मियांवाला- नत्थूवाला- छह नंबर पुलिया- लाडपुर- सहस्त्रधारा क्रासिंग – आइटी पार्क-किरशाली चौक- साईं मंदिर तिराहा –डायवर्जन- कोठालगेट- मसूरी- नेपाली फार्म तिराहा –भानियावाला तिराहा – पीएनबी तिराहा- थानो रोड - महाराणा प्रताप तिराहा-छह नंबर पुलिया- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग-आइटी पार्क- किरशाली चौक- साईं मंदिर तिराहा–डायवर्जन- कोठालगेट- मसूरी- हरबर्टपुर- विकासनगर- आरा मशीन बाड़वाला – जुड्डो- यमुना पुल – कैंप्टी फाल- मसूरी
वापसी के लिए रूट
- ऋषिकेश के लिए: मसूरी – कोठालगेट- ओल्ड राजपुर रोड़- साईं मंदिर तिराहा – किरशाली चौक- सहस्त्रधारा रोड- माल देवता तिराहा- महाराणा प्रताप तिराहा- थानो रोड तिराहा- ऋषिकेश
- हरिद्वार के लिए मसूरी: कोठालगेट- ओल्ड राजपुर रोड़- साईं मंदिर तिराहा – किरशाली चौक- सहस्त्रधारा रोड- माल देवता तिराहा- महाराणा प्रताप तिराहा- थानो रोड तिराहा- भानियवाला - हरिद्वार ।
देहरादून शहर में यातायात डायवर्जन प्लान
- पेसिफिक माल में यातायात के दबाव होने पर मसूरी डायर्वजन से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक इन्द्रभाबा मार्ग से कैनाल रोड से ग्रेट वैल्यू तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।
- सेंट्रियो माल पर यातायात दबाव होने पर एनेक्सी तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को एनेक्सी तिराहा से सीएसडी तिराहा से बिंदाल होते हुए भेजा जाएगा।
- सहस्त्रधारा में यातायात दबाव होने पर सहस्त्रधारा मार्केट से बैरियर लगाकर वाहनों को मालदेवता रोड की ओर भेजा जाएगा।
- गुच्चुपानी में यातायात के दबाव होने पर गुच्चुपानी तिराहा पर बैरियर लगाकर वाहनों को सप्लाई चौक की ओर भेजा जाएगा।
मसूरी क्षेत्र में ट्रैफिक प्लान
प्लान-ए
- मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की ओर सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा।मसूरी क्षेत्र में उपलब्ध पार्किंग क्षमता का 90 प्रतिशत उपयोग होने पर प्लान बी को लागू किया जाएगा।
प्लान-बी
- इस प्लान के अंतर्गत पर्यटकों के वाहनों को किंग क्रेग पार्किंग मे पार्क किया जाएगा, जहां से पर्यटकों को लोकल टैक्सी वाहन के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
किंग क्रेग पार्किग फुल होने की दशा में प्लान सी
प्लान-सी
- इस प्लान के अन्तर्गत गज्जी बैंड से से हाथीपांव रोड होते हुए जीरो प्वाइंट की ओर डायवर्ट किया जाएगा तथा मार्ग पर ही निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहनों को पार्क कराया जाएगा।
ऋषिकेश क्षेत्र पार्किंग स्थल
- ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश
- भरत इंटर कालेज ऋषिकेश
- आईडीपीएल पोस्ट आफिस
मसूरी क्षेत्र पार्किंग स्थल
- पिक्चर पैलेस
- लंढोर रोड
- कैंपटी टैक्सी स्टैंड
- टाउन हाल के नीचे
- किंग क्रेग
- मसूरी स्थित समस्त होटल
- कंपनी गार्डन रोड पर
- मैसानिक लाज बस अड्डा व पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टेंड
- विकास होटल पार्किंग कुलडी
- गज्जी बैंड में सड़क किनारे
देहरादून क्षेत्र पार्किंग स्थल
- रेंजर्स ग्राउंड निकट बुद्धा चौक
- परेड ग्राउंड, नियर तिब्बती मार्केट
- पुराना रोडवेज बस अड्डा नियर तहसील चौक
- काबुल हाउस नियर सर्वे चौक
- कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग
- एमडीडीए पार्किंग निकट घंटाघर
- राजीव गांधी कांपलेक्स निकट तहसील चौक
- जनपथ कांपलेक्स निकट बिंदाल पुल चकराता रोड
यह भी पढ़ें- लंबे वीकेंड के चलते नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, सड़कें जाम और होटल फुल
