विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लंबे वीकेंड के चलते नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, सड़कें जाम और होटल फुल

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:22 PM (IST)

गांधी जयंती अवकाश पर नैनीताल में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे, जिससे शहर की सड़कें 5 किमी तक जाम हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवादाता, नैनीताल। गांधी जयंती समेत तीन दिनी अवकाश नैनीताल में सैलानियों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। पर्यटक वाहनों से शहर सहित आसपास के पांच किलोमीटर की सड़कें जाम हो गई। भीड़ से शहर के साथ ही नजदीकी पर्यटन स्थल भी पैक हैं तो फुल टैरिफ के बाद भी होटल गेस्ट हाउसों में कमरों को लेकर मारामारी रही।

पार्किंग स्थल पूरी तरह फुल हो चले हैं और यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। जाम की वजह से रोपवे में पर्यटकों को बुकिंग निरस्त करनी पड़ी, चिड़ियाघर पर भी वन्य जीवों का दीदार करने के लिए करीब एक हजार पर्यटक ही पहुंचे।

कारोबारियों के अनुसार शहर में चार हजार से अधिक पर्यटक वाहनों की एंट्री हुई जबकि परिवहन के निजी व सार्वजनिक साधनों से 12 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। सप्ताहांत को लेकर को कारोबारियों का अनुमान सही साबित हुआ।

शुक्रवार सुबह पहुंचे सैलानियों को होटल मिल गए और दिन में पहुंचे वह होटल की तलाश में धक्के खाते रहे। होटल नहीं मिलने पर निराश होकर समीपवर्ती पर्यटन स्थलों की ओर से चले गए। पर्यटन स्थल पंगोट, खुरपाताल, मंगोली, गेठिया, भीमताल, भवाली, श्यामखेत , कैंची धाम और नौकुचियाताल में भी अधिकांश होटल पैक हो गए।

लिहाजा मजबूरन सैलानियों को दूर दराज के होटलों में शरण लेनी पड़ी। इस बीच नैनीताल के सभी पार्किंग फुल हो गई तो नगर की सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया। मालरोड में जाम लगते रहा तो मस्जिद चौराहा, चिड़ियाघर रोड, मेट्रोपोल रोड, बीडी पांडे अस्पताल रोड, डीएसबी रोड में घड़ी घड़ी जाम लगता रहा।

हल्द्वानी रोड, भवाली रोड और बारा रोड में भी जाम की समस्या बनी रही। रोडवेज बसें निर्धारित से घंटों जाम में फंसी रही और यात्रियों को तीन से पांच किमी तक पैदल चलकर शहर में पहुंचना पड़ा।

नगर का यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस ने रूसी बाय पास और नारायण नगर में वाहनों को रोका और बारी बारी से नगर में प्रवेश दिया, जबकि बिना पार्किंग वाले होटलों के सैलानियों को शटल सेवा से भेजा गया, लेकिन यह इंतजाम नाकाफी रहे।

सैलानियों की बड़ी संख्या में पहुंचने से नगर के पर्यटन स्थल गुलजार रहे तो पर्यटन कारोबारियों ने जमकर चांदी काटी। स्नो व्यू, चिड़ियाघर, केव गार्डन, वाटरफॉल, हिमालय दर्शन और मालरोड सैलानियों से पटी रही। अर्से बाद गर्मियों के सीजन की तरह झील में नौकायन करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा।

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर साह के अनुसार पितृपक्ष में पहली बार पर्यटकों की इतनी अधिक भीड़ उमड़ी। कैंची धाम में रिकार्ड सैलानी पहुंचे। रविवार तक पर्यटकों की आमद बरकरार रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से नैनीताल जा रहा था गाजियाबाद का कपल.... पति की मौत, पत्नी घायल

यह भी पढ़ें- नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई