विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम, लंबे वीकेंड ने बढ़ाई यात्रियों की मुसीबत

By Vatsal guptaEdited By: Rahul Chauhan
Published: Fri, 02 Oct 2026 04:36 PM (IST)

लंबे वीकेंड के चलते देहरादून शहर और देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग गया। सैलानियों की भारी भीड़ के कारण ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। लांग वीकेंड के चलते देहरादून शहर से लेकर देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे तक शुक्रवार को जाम ने हर किसी को परेशान किया। हाल ये रहा कि दोपहर के समय वाहनो की कतार उत्तराखंड बोर्डर तक पहुंच गई।

एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम से बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। सैलानी देहरादून पहुंचते रहे और जाम में फँसते रहे। शुक्रवार दोपहर को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का हिस्सा देहरादून में जाम से पैक रहा।

WhatsApp Image 2026-10-02 at 4.07.06 PM

एक्सप्रेसवे की एक लेन पर वाहनों की लंबी कतार रही। घंटों तक जाम में यात्री फंसे रहे। दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य जगहों से यात्री लांग वीकेंड पर देहरादून पहुंचे, लेकिन देहरादून में प्रवेश करते ही जाम ने परेशान किया। दोपहर तक जाम इतना बढ़ा की वाहनो की कतार उत्तराखंड-यूपी बोर्डर पर डाट काली तक पहुँच गई।

यह भी पढ़ें- देहरादून में 'कासा बकार्डी' महोत्सव, दो दिन गूंजेगा इलेक्ट्रानिक म्यूजिक