विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में 'कासा बकार्डी' महोत्सव, दो दिन गूंजेगा इलेक्ट्रानिक म्यूजिक

Published: Fri, 02 Oct 2026 08:56 AM (IST)

देहरादून के पुनर्नवा रिसॉर्ट में 3 और 4 अक्टूबर को 'कासा बकार्डी' महोत्सव आयोजित होगा। इस दो दिवसीय आयोजन में ...और पढ़ें

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है। जिसका उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है। जिसका उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। पहाड़ों की वादियों में अक्टूबर के पहले सप्ताहांत पर इलेक्ट्रानिक संगीत का रंग जमने जा रहा है। देहरादून स्थित पुनर्नवा रिसार्ट में तीन व चार अक्टूबर को ''''कासा बकार्डी'''' महोत्सव आयोजित होगा। दो दिवसीय इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय व भारतीय संगीत कलाकार प्रस्तुति देंगे।

आयोजकों की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोनों दिन अलग-अलग कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें इलेक्ट्रानिक, हाउस और टेक्नो संगीत की धुनें प्रमुख रहेंगी।

निल्स हाफमैन और मारिबू स्टेट मुख्य आकर्षण

महोत्सव के पहले दिन, तीन अक्टूबर शनिवार को निल्स हाफमैन और मारिबू स्टेट मुख्य आकर्षण होंगे। इनके साथ नाइटफ्रीक, सोल्टो, सबलाइम साउंड, रेहाया, ब्लू अटिक, जाय! जाय! और बोयका भी प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन चार अक्टूबर को दूसरे दिन लास्ट फ्रिक्वेंसीज प्रमुख प्रस्तुति देंगे।

इनके साथ मूजो, मैक्सी मेराकी, टेक पांडा एक्स केंजानी, नैश, कम्पाई, नाके बी2बी रबाब, हाउस आफ ट्यूनमैन, आकाश कपूर, जाह्नवी सरीन और रुआव संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। दो दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न संगीत शैलियों के कलाकार एक मंच पर नजर आएंगे। आयोजन का स्थल पुनर्नवा रिसार्ट है, जहां पहाड़ी परिवेश के बीच संगीत प्रेमियों को लाइव प्रस्तुतियों का अनुभव मिलेगा।