विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूनवासियों के सिर चढ़ा अंकित तिवारी का जादू

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 10 Dec 2017 10:33 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 10 Dec 2017 08:59 PM (GMT+05:30)

इंडियन प्लेबैक सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर अंकित तिवारी ने लाइव इन कॉन्सर्ट में अपनी प्रस्तुतियों से दूनवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दूनवासियों के सिर चढ़ा अंकित तिवारी का जादू
दूनवासियों के सिर चढ़ा अंकित तिवारी का जादू

देहरादून, [जेएनएन]: बिग जॉय एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित लाइव इन कॉन्सर्ट में इंडियन प्लेबैक सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर अंकित तिवारी की प्रस्तुतियों ने दूनवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही अंकित प्रस्तुति देने के लिए मंच पर पहुंचे तो पूरे मैदान ने अंकित, अंकित, अंकित के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद गीतों का सिलसिला शुरू हुआ तो अंकित ने अपने हिट बॉलीवुड गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया, जिनका दूनवासियों ने भी खूब लुत्फ उठाया।

शनिवार रात को रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में आयोजित शो के दौरान अंकित ने श्रोताओं की फरमाइश पर एक के बाद एक कई गीत गाए। रॉकिंग स्टेज परफॉर्मेंस से लेकर यू-ट्यूब और भारतीय सिनेमा में अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध करने वाले अंकित तिवारी के कॉन्सर्ट में दूनवासी न केवल नाचते नजर आए, बल्कि लोगों ने अंकित के साथ सुर मिलाकर गाने भी गाए।

अंकित तिवारी को देखने के लिए लोग इतने उत्साहित थे कि शो शुरू होने से काफी समय पहले लोग कार्यक्रम स्थल पर जमा हो गए। वाइब्रेशन ग्रुप द्वारा नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इसके बाद अंकित तिवारी ने 'तू है कि नहीं', 'तेरी गलियां गलियां तेरी गलियां', 'सुन रहा है ना तू, रो रहा हूं मैं', 'कतरा कतरा', 'बूंद-बूंद', 'इस कदर प्यार है, पिया मोरे', 'तुम हरदफा हो', 'जो भेजी थी दुआ वो जाके आसमां से यूं टकरा गई', 'अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना', 'रे करीबा मान जा, रे फकीरा मान जा', 'मैं चाहूं तुझको मेरी जां बेपनाह' सहित कई सुपरहिट गानों से समां बांध दिया। इसके अलावा उन्होंने दूनवासियों की फरमाइश पर भी कई गीत गाए।

यह भी पढ़ें: अनुकृति की पोशाक में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

यह भी पढ़ें: अनुकृति गुसाईं ने दुनिया को दिखाई भारत की खूबसूरती

यह भी पढ़ें: स्टॉप द वॉर का संदेश लेकर देहरादून आएंगी अनुकृति गुसाईं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।