Move to Jagran APP

विधानसभा उपचुनाव: राहुल गांधी और प्रियंका समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 09:03 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 09:03 AM (IST)
विधानसभा उपचुनाव: राहुल गांधी और प्रियंका समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
विधानसभा उपचुनाव: राहुल गांधी और प्रियंका समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

देहरादून, राज्य ब्यूरो। पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को भी प्रचार का जिम्मा दिया गया है। कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए उक्त नेताद्वय समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

loksabha election banner

इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल नहीं हैं, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई केंद्रीय नेताओं के साथ ही प्रदेश के दिग्गजों पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह को जगह दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गुरुवार को उपचुनाव को लेकर पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।

स्टार प्रचारकों में केंद्रीय नेताओं केसी बेणुगोपाल, अहमद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, राज बब्बर, प्रदेश सहप्रभारी राजेश धर्माणी, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, महेंद्र माहरा, मयूख महर, केसी सिंह बाबा, महेंद्र सिंह पाल, करण महरा, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, खुशहाल सिंह अधिकारी, हरीश धामी, सरिता आर्या, रणजीत सिंह रावत, मनोज तिवारी, ललित फस्र्वाण, प्रकाश जोशी, हेमेश खर्कवाल, मनोज रावत, फुरकान अहमद, राजकुमार, ममता राकेश, नारायण राम आर्य, विक्रम रावत, राजेंद्र बाराकोटी, नारायण पाल, विजय सारस्वत शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही राष्ट्रीय नेताओं के चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ उपचुनावः भाजपा को वॉकओवर नहीं देगी कांग्रेस, अंजु लुंठी पर खेलेगी दांव

भाजपा को वॉकओवर नहीं देगी कांग्रेस, अंजु लुंठी पर खेलेगी दांव

कांग्रेस पार्टी ने ये साफ कर दिया है कि उपचुनाव में भाजपा को वॉकओवर नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस भी भाजपा के जवाब में महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार सकती है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजु लुंठी को पार्टी प्रत्याशी बना सकती है। पिथौरागढ़ में देर रात्रि जारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में पूर्व मंत्री व पूर्व राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा, जिलाध्यक्ष त्रिलोक मेहर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, प्रकाश जोशी समेत कई स्थानीय सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की।

पिथौरागढ़ उपचुनाव : भाजपा गंभीर तो उलझन में कांग्रेस, पढ़िए पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.