विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ उपचुनावः भाजपा को वॉकओवर नहीं देगी कांग्रेस, अंजु लुंठी पर खेलेगी दांव

By Edited By:
Published: Mon, 04 Nov 2019 10:00 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 11:20 AM (IST)

कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि उपचुनाव में भाजपा को वॉकओवर नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस भी भाजपा के जवाब में महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार सकती है।

पिथौरागढ़ उपचुनावः भाजपा को वॉकओवर नहीं देगी कांग्रेस, अंजु लुंठी पर खेलेगी दांव
पिथौरागढ़ उपचुनावः भाजपा को वॉकओवर नहीं देगी कांग्रेस, अंजु लुंठी पर खेलेगी दांव

देहरादून, जेएनएन। पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मजबूत प्रत्याशी की तलाश कांग्रेस ने तेज कर दी है। इस सिलसिले में पिथौरागढ़ पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व विधायक मयूख महर, धारचूला विधायक हरीश धामी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दावेदारों के नाम पर मंथन किया। 

पार्टी ने ये साफ कर दिया है कि उपचुनाव में भाजपा को वॉकओवर नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस भी भाजपा के जवाब में महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार सकती है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजु लुंठी को पार्टी प्रत्याशी बना सकती है। 

पिथौरागढ़ में देर रात्रि जारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में पूर्व मंत्री व पूर्व राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा, जिलाध्यक्ष त्रिलोक मेहर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, प्रकाश जोशी समेत कई स्थानीय सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। 

कांग्रेस इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए पूर्व क्षेत्रीय विधायक मयूख महर की पसंद और नापसंद को तरजीह दे रही है। साथ ही मजबूत प्रत्याशी के चयन के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों के जमीनी आधार और स्थानीय नेताओं के साथ पुख्ता संबंधों की पड़ताल की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: पंचायतों में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर भाजपा: अजय भट्ट

सूत्रों के मुताबिक दावेदार के रूप में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह माहरा समेत कई नामों पर विचार किया गया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक देर रात मंथन के बाद पिथौरागढ़ सीट से विण ब्लॉक की पूर्व प्रमुख अंजु लुंठी के नाम पर सहमति बनने के संकेत हैं। पार्टी जल्द बतौर प्रत्याशी उनके नाम की घोषणा कर सकती है। विण ब्लॉक पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र का बड़ा ब्लॉक माना जाता है। अंजु लुंठी के पति दीपक लुंठी भी स्थानीय सक्रिय पार्टी नेताओं में शुमार किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: निर्विरोध निर्वाचित चारों जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा की झोली में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।