विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Leopard In Dehradun : चार दिन पहले पकड़ा गया था एक गुलदार, अब दिखे दो और, क्षेत्र में दहशत

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Mon, 31 Oct 2022 08:29 AM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2022 08:54 AM (IST)

Leopard In Dehradun चार दिन पहले ही वन विभाग की टीम ने यहां शमशेरगढ़ में एक गुलदार को पकड़ा था। ...और पढ़ें

Leopard In Dehradun : रविवार को बालावाला की एक कालोनी में देर शाम गुलदार दिखा। फाइल फोटो
Leopard In Dehradun : रविवार को बालावाला की एक कालोनी में देर शाम गुलदार दिखा। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून: Leopard In Dehradun : बालावाला और आसपास के क्षेत्र में गुलदार की दहशत कम नहीं हुई है। चार दिन पहले ही वन विभाग की टीम ने यहां शमशेरगढ़ में एक गुलदार को पकड़ा था। अब क्षेत्रवासियों का दावा है कि दो और गुलदार क्षेत्र में देखे गए हैं। उन्होंने वन विभाग से इन्हें पकड़ने की मांग की है।

रविवार को बालावाला की एक कालोनी में देर शाम गुलदार दिखा

कांग्रेस कमेटी परवादून के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बालावाला धनवीर सिंह राणा ने बताया कि रविवार को बालावाला की एक कालोनी में देर शाम गुलदार देखा गया।

उनका कहना है कि कई दिन से बालावाला, नथुआवाला, मियांवाला, तुनवाला, नकरौंदा आदि क्षेत्रों में गुलदार की चहलकदमी बनी हुई है। घरों के आसपास गुलदार दिखने से लोग दहशत में हैं और शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

शमशेरगढ़ से एक मादा गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा था

वन विभाग ने बीते गुरुवार को ही यहां शमशेरगढ़ से एक मादा गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा था। स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे घने जंगल में छोड़ दिया गया था।

यह भी पढ़ें -  लैंसडौन में मोटर साइक‍िल से जा रहे सैनि‍क पर गुलदार ने किया हमला, अस्‍पताल में भर्ती, क्षेत्रवास‍ियों में दहशत

रायपुर रेंज अधिकारी राकेश नेगी ने कहा कि यदि क्षेत्र में और भी गुलदार धमक रहे हैं, तो उन्हें कैद करने के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है।

भालू के आंतक से ग्रामीण भयभीत, अब तक तीन मवेशियों को बनाया निवाला

गोपेश्वर के दशोली ब्लाक के ग्राम पंचायत लासी में भालू के आतंक से स्थानीय नागरिक खासे भयभीत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक भालू गांव के ग्रामीणों के तीन मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है।

वहीं आए दिन ग्रामीणों की गोशालाओं को भी क्षति पहुंचा रहा है। आए दिन भालू मवेशियों पर हमला कर रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

ग्राम प्रधान लासी नयन कुंवर ने बताया कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में रात्रि गश्त करने को लेकर भी मांग की है।