विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विकासनगर में लेखपालों की हड़ताल से प्रमाणपत्र अटके, युवाओं को हो रही भारी परेशानी

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:11 PM (IST)

विकासनगर तहसील में लेखपालों की हड़ताल के कारण छात्रों और युवाओं के जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र नहीं बन पा ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी जागरण, विकासनगर। तहसील में लेखपालों की हड़ताल के कारण छात्रों और युवाओं के जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अन्य जरूरी कार्यों में परेशानी हो रही है। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश मंत्री विपुल अग्रवाल ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से इस समस्या के समाधान के लिए पहल करने की मांग की है।

सोमवार को जारी बयान में अग्रवाल ने कहा कि लेखपालों की हड़ताल से तहसील में प्रमाणपत्र बनाने का काम प्रभावित हो रहा है। इसका सीधा असर छात्रों और युवाओं पर पड़ रहा है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब यहां के युवाओं का विकास हो। अग्रवाल ने कहा कि जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र युवाओं की जरूरत हैं।

इनके अभाव में उनकी पढ़ाई और दूसरे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि प्रमाणपत्र बनवाने में वे हरसंभव मदद करेंगे। साथ ही कहा कि युवा परेशान न हों। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे इस समस्या को गंभीरता से लें और इसका समाधान कराएं।

यह भी पढ़ें- बजरंग दल कार्यकर्ता के खिलाफ देहरादून में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, पहाड़ की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी का विरोध

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत के पुराने वीडियो को गलत कैप्शन के साथ वायरल करने पर देहरादून में केस दर्ज



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।