विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने सरकार पर बोला हमला, कहा- सरकार व्यवस्था सुधारे या इस्तीफा दे

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 18 Apr 2021 01:44 PM (IST)

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश ने सरकार पर ...और पढ़ें

सरकार व्यवस्था सुधारे या इस्तीफा दे- हृदयेश।
सरकार व्यवस्था सुधारे या इस्तीफा दे- हृदयेश।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से प्रदेश के हालात बेहद खराब हो गए हैं। सरकार व्यवस्था में जल्द सुधार करे अन्यथा इस्तीफा दे। 

एक बयान में डा हृदयेश ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनता कोरोना के आतंक से भयभीत है। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई हैं। जनता मारे-मारे घूमने को विवश है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी व्यवस्था बनाने में सरकार विफल रही है। कोरोना से बचाव को प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने जनता का आह्वान किया कि कोविड-19 से बचाव को मास्क लगाने और सुरक्षित शारीरिक दूरी के मानक का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को जगह नहीं मिल रही है। जनता को राहत देने के लिए सरकार की ओर से तैयारी नदारद है। उन्होंने कहा कि जिसतरह हालात बदतर हो रहे हैं, सरकार को सत्ता में बैठने का अधिकार नहीं है।

कौशिक बोले भाजपा के पक्ष में रहा उत्साह का माहौल

विधानसभा की सल्ट सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दावा किया सल्ट के सभी बूथों पर भाजपा के पक्ष में उत्साहजनक माहौल रहा। क्षेत्र की जनता ने भाजपा के पक्ष में भारी मतदान किया। कौशिक ने कहा कि सल्ट उपचुनाव में उम्मीद के मुताबिक मतदान हुआ। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा प्रत्याशी महेश जीना को आशीर्वाद दिया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने एक बार फिर साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- पार्टी की हालत 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' वाली

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें